इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, वह अपने रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty
फ्लिंटाफ ने कहा कि आप चार मुख्य कप्तानों को देखिये- स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, जो रूट ओर विराट कोहली। ये सभी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन विराट इन सबसे उपर है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट ने फ्लिंटाफ के हवाले से कहा, आप उसे खेलते हुए देखिए और जो एक चीज उसके बारे में प्रभावशाली है वह यह है कि टेस्ट क्रिकेट में उसके पास हर तरह के शॉट हैं।
4 of 7
- फोटो : getty
उन्होंने कहा कि विराट धैर्य से खेलता है और अपने रनों के लिए मेहनत करता है। फ्लिंटाफ ने कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा, खेल के छोटे प्रारूप में वह सिर्फ बाउंड्री लगाता है और वह भी बिना जोखिम उठाए।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty
फ्लिंटॉफ ने कहा कि विराट पूरी तरह नियंत्रण में रहता है। जिन अन्य तीन का मैंने जिक्र किया वे काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन कोहली दूसरे ग्रह पर हैं।
विज्ञापन
6 of 7
virat kohli
- फोटो : getty
इंग्लैंड में कोहली ने 2010 में जो अपनी एकमात्र टेस्ट श्रंखला खेली थी उसमें उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चार बार आउट किया था और दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 10 पारियों में किसी भी पारी में अर्धशतक तक नहीं जड़ पाया था।
हालांकि उन्होंने जोड़ा, भारत अगली बार जब इंग्लैंड का दौरा करेगा तो कोहली अपने आलोचकों को शांत कर देंगे जिन्हें लगता है कि वह तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिचों पर नहीं खेल सकते।