फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर के लिए लकी साबित हुआ अगस्त, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 14 फीसदी बढ़ी

Fri, 11 Sep 2020 12:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Norton Motorcycle - फोटो : For Representation Only
लॉकडाउन के बाद घटती बिक्री से ऑटोमोबाइल उद्योग पर संकट के बादल छा रहे थे। लेकिन अब चरणबद्ध तरीके से अनलॉक लागू किए जाने के बाद वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है और ऐसा लगता है कि ऑटो सेक्टर जल्द ही पटरी पर लौट सकता है। अगस्त में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में हुई बिक्री इसकी तस्दीक करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
TVS - फोटो : TVS (For Reference Only)
देश में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 14.16 फीसदी बढ़कर 2,15,916 यूनिट्स रही। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 1,89,129 वाहन था। घरेलू वाहन निर्माताओं के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने शुक्रवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए। 
विज्ञापन

3 of 6
Scooter - फोटो : For Reference Only
आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 15,59,665 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में यह 15,14,196 वाहन थी।

इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 10.13 फीसदी बढ़कर 10,32,476 यूनिट्स रही। पिछले साल अगस्त के महीने में मोटरसाइकिल की 9,37,486 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं स्कूटर की बिक्री 12.3 फीसदी घटकर 4,56,848 रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,20,898 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री हुई थी। 

4 of 6
Motorcycle - फोटो : For Reference Only
हालांकि FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) (फाडा) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में देश में कुल 1,78,513 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 1,92,189 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई थी। फाडा के मुताबिक अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 7.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
Honda CBF 190 R - फोटो : Honda (For Reference Only)
फाडा के अनुसार इस गिरावट के दौर में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीदारी महाराष्ट्र में हुई। जबकि, पिछले महीने सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी उत्तर प्रदेश में हुई थी। अगस्त महीने में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैसेंजर गाड़ियों की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki
तेजी से बढ़ा है उद्योग का भरोसा
सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, बाजार में फिर से वृद्धि दिखने लगी है। इससे वाहन उद्योग और खासकर दोपहिया एवं यात्री वाहन श्रेणियों में भरोसा बढ़ा है। हालांकि, आलोच्य महीने में बिक्री में तेजी इसलिए दिख रही है क्योंकि अगस्त, 2019 में यात्री वाहनों की बिक्री में 32 फीसदी और दोपहिया श्रेणी में 22 फीसदी की बड़ी गिरावट रही थी। वहीं, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, आगामी त्योहारी मौसम में खरीदारी बढ़ने से बाजार और उद्योग में फिर से सुधार की उम्मीद है। 

इन कंपनियों की बिक्री में भी उछाल

कंपनी                     बिके वाहन    उछाल (फीसदी में)
मारुति                     1,13,303    21.32 
ह्यूंडई                    45,809       19.9 
महिंद्रा एंड महिंद्रा     13,651    1.09 
किया मोटर्स             10,853    74.07
रेनॉ इंडिया               8,060    41.3 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें