भारत में अब महंगी कारें हों या कम कीमत वाली कार, जल्द ही हर रेंज की कार में एयरबैग, स्पीड अलर्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स देने अनिवार्य होंगे। ऐसा कारों का सफर और सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Airbag in Car
दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 1 जुलाई 2019 से भारत में सभी कार निर्माता कंपनियों को को एडवांस सेफ्टी फीचर्स देने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों को अपनी कारों में एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 80kmph की स्पीड से ज्यादा जाने पर अलर्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देने ही होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Parking Sensors in Car
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी है और इसकी टाइमलाइन व आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। अभी केवल कुछ ही कार निर्माता कंपनी एंट्री-लेवल कारों में एयरबैग और रिवर्स पार्किंग कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स देती हैं। ये फीचर्स या तो विकल्प के रूप में होते हैं या फिर टॉप-एंड वैरिएंट में मिलते हैं।
4 of 5
Speed Alert in Car
नया नियम लागू होने के बाद हर रेंज की कारों के सभी वैरिएंट में ये सेफ्टी फीचर्स देने होंगे। फिलहाल इस तरह के सेफ्टी फीचर्स प्रीमियम और लग्जरी कारों में ही मिलते हैं। बता दें कि साल 2016 में सड़क दुर्घटना में 74 हजार से 1.51 लाख लोगों की मौत तेज रफ्तार के कारण ही हुई थी।
नई कारों में ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा कि 80 kmph की स्पीड पार करते ही ड्राइवर को एक ऑडियो अलर्ट मिल जाए। 100 kmph की स्पीड तक पहुंचने पर अलर्ट और तेज हो जाएगा और 120 kmph की स्पीड पर पहुंचने के बाद यह लगातार बजता रहेगा।