रेनो क्विड
रेनों क्विड बाजार में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है। इस कार को पेश करने के बाद से ही इसका बाजार गर्म है। रेनो क्विड में कंपनी ने यूथफुल इंटीरियर दिया है। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
क्विड में 0.8 लीटर का इंजन मिलता है जो 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है। क्विड एक लीटर में 25.17 किमी तक का माइलेज देती है। रेनॉ क्विड की बाजार में ऑन रोड कीमत 4.4 लाख रुपये है।
सावजी ढोलकिया हर साल अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए सुर्खिया बटोरते हैं। उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट में छोटी बड़ी और लग्जरी कारें, फिक्सड डिपॉजिट, फ्लैट के साथ महंगे गहने आदि कई चीजे शामिल होते हैं। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सावजी ढ़ोलकिया ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में कारें और फ्लैट गिफ्टी की हैं। इससे पहले भी साल 2016 में दीवाली के मौके पर सावजी ने अपने कर्मचारियों को 1260 कार और 400 फ्लैट तोहफे में दिए थे।