फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी बाइक पर पीछे बैठते हैं तो हो जाएं सावधान

Tue, 06 Nov 2018 10:55 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bike rider
घर से बाहर निकलते समय अक्सर आपके साथ कोई न कोई चल देता है फिर बात चाहे घूमने फिरने की हो या फिर खरीदारी करने की। महिलाएं इस काम में अक्सर आगे रहती हैं इसलिए उनके लिए खतरा भी ज्यादा रहता है,लेकिन पीछे बैठकर सवारी करने वाली महिलाएं खतरों से एकदम अनजान रहती हैं।

दुपट्टा व साड़ी का उड़ना, हेलमेट न लगाना, राइडर के अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन से उछलकर गिर जाना, साइलेंसर पर पैर रखकर बैठना जिसके वजह से आग लगना जैसी घटनाएं अब बेहद आम हो गई हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप एक सुरक्षित पिलियन राइडर बनें तो देखें क्या करें क्या न करें ।
विज्ञापन

2 of 6
pillion rider
बाइक या स्कूटर की सवारी करते समय हर पिलियन राइडर को क्रॉस लेग करके बैठना चाहिए। और पूरी राइड के दौरान उसे राइडर की कमर को या फिर उसकी जैकेट को पकडकर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि दुर्घटना के समय सबसे पहले पिलियन राइडर नीचे गिरता है क्योंकि वह फ्री होकर बैठा रहता है जब आप राइडर को पकडकर रखेंगे तो आप राइडर के साथ ही प्रतिक्रिया करेंगे और आपको कम चोट लगेगी।





 
विज्ञापन

3 of 6
bike
भारत में बहुत से  महिलाएं होती हैं जो साड़ियां पहनकर या फिर गले में दुपट्टा बांधकर बाइक पर बैठती हैं। बहुत सारी घटनाओं में यह देखा गया है कि एक्सीडेंट इसलिए हुआ क्योंकि पिलियन राइडर का कपड़ा बाइक या स्कूटर के पहिए या फिर बगल से गुजर रही किसी गाडी में फंस गया। इसके वजह से बहुत गंभीर घटनाएं होने का अंदेशा रहता है इसलिए आप स्कूटर या बाइक पर बैठने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका कोई कपड़ा उड़ नहीं रहा है।

4 of 6
bike
अक्सर लोग बच्चों को बाइक चलाते वक्त अपने छोटे बच्चों को टैंक पर बिठा लेते हैं। बच्चे शरारती होते हैं और बिना पूछे कभी भी आपकी बाइक का इंजिन बंद कर देते हैं। जिससे आपका बाइक से कंट्रोल किसी भी समय हट सकता है। इसलिए राइडिंग करते वक्त बच्चों के साथ रिस्क न लें।
विज्ञापन

5 of 6
bike
बहुत सी घटनाओं में यह देखा गया है कि गलती से राइडर उस समय स्कूटर या बाइक को आगे बढ़ा देता है जब पिलियन राइडर पीछे बैठ रहा होता है। हो सकता है कि राइडर गलती कर बैठे इसलिए आप बैठते समय राइडर को यह निर्देश जरूर दें कि जब तक आप न बोलें वह बाइक या स्कूटर नहीं चलाएगा। बहुत से लोगों के लिए यह फनी मूमेंट बन जाता है लेकिन सच्चाई ये है कि ऐसी घटनाओं में पिलियन को कई बार गंभीर चोटें आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bike
अक्सर पिलियन राइडर बाइक या स्कूटर पर बैठने के बाद अपना पैर टिकाने के लिए फुट पेग बैठने के बाद निकालते हैं। ऐसा करते वक्त आपको चोट लग सकती है क्योंकि बाइक या स्कूटर पर बैठकर झुककर हाथ से फुट पेग को निकालना काफी मुश्किल भरा होता है इसलिए आप पिलियन राइडिंग से पहले अपने दिमाग में बिठाकर रखें कि पीछे बैठने के बाद आप पैर कहां रखेंगे। हर स्कूटर या मोटरसाइकिल में राइडर के साथ-साथ पिलियन के लिए भी फुटपेग की व्यवस्था रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें