फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 5 धाकड़ मोटरसाइकिलें, इस त्योहार किसे खरीदें?

Sun, 15 Nov 2020 08:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
अगर आप एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन 5 नई मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 30 दिनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इनमें Royal Enfield Meteor 350, Honda H'Ness CB 350, Bajaj Pulsar 125 Split Seat, Hero Xtreme 200S और TVS Apache RTR 200 4V शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350

2 of 6
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
  • परफॉर्मेंस- Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कीमत- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 
     
विज्ञापन

Honda H'Ness CB 350

3 of 6
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
  • परफॉर्मेंस- Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कीमत- Honda H'Ness CB 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।
     

Bajaj Pulsar 125 Split Seat

4 of 6
Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Bajaj Pulsar 125 Split Seat
  • बजाज ऑटो ने इस त्योहारी सीजन अपनी Pulsar 125 को ड्रम ब्रेक्स के साथ लॉन्च किया। पल्सर 125 सीसी सीरीज का यह नया लोवर वेरिएंट है। सुरक्षा के लिए इसमें सीबीएस या कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। ड्रम ब्रेक्स के अलावा इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Pulsar 125 Split Seat की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। Pulsar 125 के स्प्लिट सीट के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है। 
विज्ञापन

Hero Xtreme 200S BS6

5 of 6
Hero Xtreme 200S BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
  • परफॉर्मेंस- Hero Xtreme 200S BS6 में पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 200 सीसी का फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड XSens तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका बीएस6 इंजन 8,500 आरपीएम पर 18 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,500 आरपीएम पर  16.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स  ट्रांसमिशन से लैस है। बाइक में अब एयर कूलर दिया गया है, जिससे बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। इससे इंजन में ओवरहीटिंग की परेशानी नहीं आएगी। इसके अलावा इंजन की उम्र भी बढ़ेगी।
  • कीमत- भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V

6 of 6
TVS Apache RTR 200 4V BS6 - फोटो : TVS

TVS Apache RTR 200 4V के बीएस6 मॉडल में कंपनी ने मल्टीपल राइडिंग मोड्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन शामिल किया है। ये दोनों ही फीचर्स फर्स्ट इन सेगमेंट हैं। यहां ध्यान देना जरूरी है कि नए फीचर केवल डुअल-चैनल वर्जन में मिलेंगे। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 20.2 bhp का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
Apache RTR 200 4V के सिंगल-चैनल एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें