भारतीय बाइक निर्माता Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारत में एक बड़ी लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपनी नई बाइक Meteor 350 (मीटियोर 350) को पेश करने वाली है, जो Thunderbird 350X (थंडरबर्ड 350X) को रिप्लेस करेगी। हालांकि इससे पहले इस नई बाइक की कई स्पाइ तस्वीरें लीक हुई हैं और हाल ही में यह जानकारी भी लीक हो गई कि यह कितने वेरिएंट्स में बाइक को लॉन्च किया जाएगा। अब आनेवाली Meteor 350 बाइक के बारे लेटेस्ट जानकारी यह लीक हुई है कि इसका पावरट्रेन कैसा होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : For Representation Only
Meteor 350 का इंजन
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक Meteor 350 में एक नया 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 20.2 bhp का पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन के डिटेल्स बताने वाने लीक हुए दस्तावेज में दावा किया गया है कि नई बाइक एक लॉन्ग स्ट्रोक वाले इंजन का उपयोग करेगी जो कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क पैदा करेगी। लीक हुए दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि गियरबॉक्स स्मूथ होगा और इसमें हल्का क्लच होगा।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : For Representation Only
3 वेरिएंट मिलेंगे
लीक हुए दस्तावेज के अनुसार, Royal Enfield Meteor 350 को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ये तीन वेरिएंट- Fireball (फायरबॉल), Stellar (स्टेलर) और Supernova (सुपरनोवा) होगी। इस रेंज में Fireball एंट्री-लेवल वेरिएंट है, Stellar मिड-वेरिएंट और Supernova टॉप वेरिएंट है। इनमें से हर वेरिएंट में एक ही इंजन और डिजाइन एलिमेंट मिलेंगे, लेकिन एक दूसरे से काफी अलग दिखेंगे।
4 of 6
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
फायरबॉल में सिंगल कलर फ्यूल टैंक के साथ सभी काले रंग के पुर्जे मिलेंगे। इंजन को ब्लैक आउट कर दिया गया है। दूसरी ओर स्टेलर वेरिएंट में क्रोम साइकिल के कई पार्ट्स दिए गए हैं। हैंडलबार, ईएफआई कवर और एग्जॉस्ट सिस्टम - ये सभी हिस्सों में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। सुपरनोवा में डुअल टोन पेंट स्कीम दी गई है। इसमें एक बड़ी विंडस्क्रीन और मशीनी पहिए लगे हैं। तीनों वेरिएंट में ट्राइपर नेविगेशन, एक ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला जीपीएस सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Youtube/@Mad Biker
7 कलर ऑप्शन में आएगी
लीक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल एनफील्ड Meteor 350 बाइक 7 कलर रंगों में आएगी। इसमें फायरबॉल येलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर रेड मैटेलिक, स्टेलर ब्लैक मैट, स्टेलर ब्लू मैटेलिक, सुपरनोवा ब्राउन ड्यूल-टोन और सुपरनोवा ब्लू ड्यूल-टोन रंग शामिल हैं।
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Youtube/@Mad Biker
लॉन्चिंग
रॉयल एनफील्ड Meteor 350 बाइक की लॉन्चिंग सितंबर के आखिर तक होने की उम्मीद है। हालांकि, रॉयल एनफील्ड ने अभी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है।