फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक-धक से हिमालयन तक, ये हैं रॉयल एनफील्ड की बेहतरीन मोटरसाइकिल

Tue, 18 Apr 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
वन राइड - फोटो : Royal Enfield
बुलेट की धक-धक-धक की आवाज हमारे दिल में एक अलग ही जगह बना चुकी है। जब भी कभी किसी बाइक की ऐसी आवाज सुनाई देती है तो जबां पर पहला नाम रॉयल एनफील्ड का आता है। एक ऐसी कंपनी जिसकी बाइक्स ने लोगों की कई पीढ़ियां देखी हो। एक परिवार के सदस्य की जवानी ने बुढ़ापा और इस बुढ़ापे के बाद दुसरी पीढ़ी की जवानी कंपनी ने सब कुछ देखा। तो आइए आपको रॉयल एनफील्ड के सफर पर लेकर चलते हैं, जहां आपकी इस परिवार के हर सदस्य से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

2 of 6
बुलेट
रॉयल एनफील्ड की बुलेट एक शानदार बाइक है। कंपनी ने इस आयकॉनिक टू व्हीलर को पहली बार 1932 में पेश किया था। तब से आज तक इस दोपहिया की शान में कोई कमी नहीं आई। इस बाइक की लोकप्रियता इसी बात से समझी जा सकती है कि लोग रॉयल एनफील्ड को ही बुलेट के नाम से जानते है। आज भी इस बाइक को चलाने वाला अपने आप को किसी राजा से कम नहीं समझता। इस वक्त बाजार में इस बाइक के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। जिनमें से एक बुलेट 350 और दुसरी बुलेट 500 है। 
विज्ञापन

3 of 6
क्लासिक
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक बाजार में कंपनी की सबसे ज्यादा नजर आने वाली दोपहिया। ये एक डैसिंग विंटेज लुक वाली वाली बाइक है। क्लासिक भी दो इंजन के विकल्प में बाजार में मौजूद है। ये टू व्हीलर 500 सीसी और 350 सीसी के इंजन के विकल्प में मौजूद है। क्लासिक 500 का इंजन कार को 27.2 बीएचपी की ताकत देता है। जिस कारण रोड चाहे कैसी भी हो ये बाइक रूकने वाली नहीं है। वहीं क्लासिक 300 में पहाड़ को चीर कर आगे बढ़ने की ताकत है। क्लासिक पांच रंगों स्कवॉडर्न ब्लू, डेजर्ट स्टॉर्म, क्लासिक क्रोम, बैटल ग्रीन और रेडडिच के वेरिएंट में उपलब्ध है। 

4 of 6
थंडरबर्ड
थंडरबर्ड 1930 से 1960 के बीच अमेरिका की बेहद प्रसिद्ध दोपहिया में से एक है। इस बाइक को लॉन्ग रूट के हाईवे ड्राइविंग के लिए बनाया गया है। इसका 20 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक एक बार फुल होने पर अगले 550 से 700 किमी तक आपको दोबारा पेट्रोल पंप पर जाने की जरूर नहीं पड़ेगी। बाजार में टू व्हीलर के दो वेरिएंट थंटरबर्ड 500 और थंडरबर्ड 350 उपलब्ध हैं। 2002 से 2012 तक रॉयल एनफील्ड की ये बाइक भारत की सबसे बेहतरीन हाईवे क्रूजर बाइक रही है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉन्टिनेंटल जीटी
रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेटंल जीटी 1960 के दशक में ब्रीटिश मोटरसाइकिलों में काफी चर्चित रही। रॉयल एनफील्ड ने इसे 1965 से 2014 में लाकर नया जन्म दिया। इस कैफे रेसर टू व्हीलर को स्पीड और बेहतरीन हैंडलिंग के लिए बनाया गया है। बाइक तीन रंग जीटी रेड, जीटी ब्लैक और जीटी ग्रीन में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमालयन
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को बेहद कठिन हालात में चलने के लिए डिजाइन किया है। इस दो पहिया के नाम से ही पता चलता है कि इसे उबड़ खाबड़ और पथरिले रास्तों पर चलने के लिए बनाया गया है। इसका नाम हिमालय पर्वत के नाम पर रखा गया है। कंपनी इस बाइक को दो रंगों स्नो और ग्रेनाइट के विकल्प में बाजार में उतार रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें