फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर, Royal Enfield बंद कर सकती है ये बाइक्स

Fri, 22 Nov 2019 11:50 AM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रॉयल एनफील्ड - फोटो : Social Media
बुलेट बाइक्स की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर है। एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में Royal Enfield अपनी 500 सीसी की बुलेट 500, Classic 500 और Thunderbird 500 की बिक्री बंद कर सकती है। बता दें कि इन बाइक्स की बिक्री में कमी आई है जिसके बाद कंपनी इस फैसले पर विचार कर सकती है। आइए जानें इन बाइक्स के फीचर्स...
विज्ञापन

2 of 5
Thunderbird
Royal Enfield Thunderbird 500
रिपोर्ट्स की मानें तो बीएस-4 मानक वाली Royal Enfield Thunderbird 500 घटी हुई सेल्स को देखते हुए कंपनी का मनाना है कि इसे बीएस-6 में अपग्रेड करना फायदे का सौदा नहीं होगा, ऐसे में कंपनी इसका उत्पादन बंद कर सकती है। अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें 499 सीसी का एयर कूल्ड इंजन और 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक 30 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
Bullet 500
Royal Enfield Bullet 500
बुलेट 500 में 499 सीसी का इंजन है। यह किक और सेल्फ दोनों से स्टार्ट होती है। इसका माइलेज भी 30 किमी प्रतिलीटर है। बुलेट 500 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये है।

4 of 5
Royal Enfield
Royal Enfield Classic 500
यह तीसरी बाइक है जिसका कंपनी उत्पादन बंद कर सकती है। इसमें 499 सीसी का इंजन है जो 27.2 बीएचपी का पावर देता है और यह 41.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 25 से 37 किमी प्रतिलीटर है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.54 लाख से लेकर 2.17 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Bullet 350-1 - फोटो : royal enfield
कंपनी का प्लान क्या है?
कंपनी का प्लान है कि अपनी 350 सीसी मोटरसाइकिल रेंज पर ज्यादा फोकस करे और इन्हें अपडेट करती रहे। ये मॉडल भारत में पहले ही टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें