देश की प्रमुख परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) जल्द ही अपनी लोकप्रिय बाइक Classic 350 को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी काफी लंबे समय से अपनी न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही है। 2021 Classic 350 को एक बार फिर देखा गया है और इसकी स्पाय तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। स्पाय तस्वीरों से नई बाइक के बारे में काफी जानकारी का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको बता रहे हैं जल्द लॉन्च हो रही 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बारे में अहम जानकारी।
विज्ञापन
2 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
फ्रंट लुक
Classic 350 कंपनी की हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। कंपनी इस बाइक को इंजन में काफी बड़े बदलाव के साथ पेश करने जा रही है। सोशल मीडिया यूट्यूब पर गॉसहोल्ट व्लॉग चैनल ने इस नई बाइक का एक वीडिया अपलोड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में नई 2021 क्लासिक 350 की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है इस बाइक में सर्कूलर हेडलैंप के साथ नए डिजाइन का क्रोम हाउसिंग दिया गया है। इस रेट्रो बाइक के फ्रंट सस्पेंसन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक के फ्रंट में 135 mm का टेलेस्कोपिक फॉर्क और रियर में 130 mm का गैस चार्ज शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
हैंडलिंग हुई बेहतर
तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2021 क्लासिक 350 में मिलने वाले इंडिकेटर लाइट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स दी जा सकती हैं। मौजूदा मॉडल में हैलोजन लाइट्स मिलती हैं। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कंपनी के नए जे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। इससे बाइक की साइड प्रोफाइल पहले से बेहतर हो गई है। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है।
4 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
ब्रेकिंग और सेफ्टी फीचर्स
नए ड्यूल क्रैडल चेसिस के अलावा, न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 में ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 300 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 270 mm रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड नई क्लासिक 350 में डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम दे रही है। इससे बाइक की सुरक्षा पहले से बेहतर होगी। साथ ही चेसिस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा। नई क्लासिक 350 बाइक के फ्रंट में 19 इंच का स्पोक व्हील और रियर में 18 इंच का स्पोक व्हील मिलेगा, जिसमें ट्यूब वाले टायर होंगे। इसके अलावा इस बाइक में अलॉय व्हील्स वाले टयूबलेस टायर का विकल्प भी मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
पावरफुल इंजन
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 7
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Representation Only
नए फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फ्यूल गेज, ओडोमीटर और टिपर नेविगेशन पॉड की जानकारी के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को RE Meteor 350 बाइक में पहले दे चुकी है। रॉयल एनफील्ड का टिपर नेविगेशन सिस्टम Royal Enfield एप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को आने वाले महीनों में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।