फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield इन तीन मोटरसाइकिल को करने जा रही है बंद, नहीं हो रही है बुकिंग

Wed, 15 Jan 2020 09:23 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Royal Enfield classic 500 - फोटो : Social Media
मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की बाइक बुलेट की लोकप्रियता का आलम यह है कि भारत में बाइक्स के दीवाने मोटरसाइकिल का मतलब बुलेट कहते हैं। लेकिन बुलेट की इस दीवानगी के बीच एक खबर से इस बाइक के चाहनेवालों को निराशा हो सकती है। Royal Enfield ने अपनी 500cc वाली तीन मोटरसाइकिल Bullet 500, Classic 500 और Thunderbird 500 की बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन

2 of 8
क्लासिक 500
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अस्थाई रूप से ऐसा किया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। कंपनी 500 सीसी मॉडल की बाइक्स की कम बिक्री के मद्देनजर ऐसा कर रही है। Royal Enfield बाइक्स की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले कुछ महीनों में 500 सीसी के मुकाबले 350 सीसी मॉडल की बिक्री लगातार बढ़ी है। 
विज्ञापन

3 of 8
Bullet 500
रिपोर्ट्स के अनुसार 350 सीसी के मॉडल्स को पहले BS6 इंजन में अपग्रेड करेगी। इसके बाद 500 सीसी के मॉडल्स को BS6 इंजन के साथ लाएगी। इस समय कंपनी का पूरा ध्यान 350 सीसी सेगमेंट पर है।

4 of 8
Royal Enfield classic 500 - फोटो : Copyright Amar Ujala
कंपनी 500cc वाले मॉडल्स को बंद करने का इशारा बहुत पहले दे चुकी थी। पिछले कुछ समय में Royal Enfield के 500 सीसी सेगमेंट के मॉडल्स की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इस कारण से कंपनी ने इन्हें BS6 इंजन में अपडेट करने के जगह बंद करने का निर्णय ले सकती है। BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक इंजन को अपडेट करने के लिए कंपनी को काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। लेकिन इस सेगमेंट के बाइक्स की बिक्री कम होने से कंपनी को यह फायदे का सौदा नहीं लग रहा।
विज्ञापन

5 of 8
Royal Enfield - फोटो : Social
हालांकि अगर आप Classic 500 लेने की सोच रहे हैं तो इसकी फटाफट बुकिंग करा लें। कंपनी स्टॉक रहने तक Classic 500 की बुकिंग ले रही है। स्टॉक खत्म होते ही कंपनी कभी भी इसकी बुकिंग बंद कर सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Royal Enfield - फोटो : Social
Royal Enfield की इन तीनों मॉडल्स से कंपनी को 2019 में कोई खास फायदा नहीं हुआ। 2019 में 500 सीसी वाली कुल 36,093 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी। वहीं पिछले साल कंपनी ने 350 सीसी सेगमेंट में कुल 7.64 लाख बाइक्स बेची थी। 
विज्ञापन

7 of 8
रॉयल एनफील्ड - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield मौजूदा 500cc मॉडल में एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती है। यह इंजन 26.1bhp की पावर और 40.9NM का टॉर्क पैदा करती है। इस बाइक की कीमत 1.89 लाख रुपये से 2.15 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन

8 of 8
Royal Enfield Bobber 838 - फोटो : Social
Royal Enfield 500 सीसी के इन मॉडलों को बंद कर रही है तो कंपनी की कुछ नए मॉडल लाने की भी योजना है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले नया नाम भी दर्ज करवाया है। अगर कंपनी 500 सीसी रेंज में कोई नई बाइक नहीं लाती है तो फिर कंपनी के 350 सीसी वाली बाइक और 650 सीसी वाली बाइक के बीच बहुत बड़ा अंतर हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें