फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामला: किन गाड़ियों से सीबीआई के दफ्तर पहुंचती हैं रिया चक्रवर्ती

Thu, 03 Sep 2020 10:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Jeep Compass - फोटो : Facebook/Jeep Compass
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई रिया चक्रवर्ती से लगभग रोजाना ही पूछताछ कर रही है। उन्हें और उनके परिजनों को बारी-बारी से सीबीआई डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती कुछ दिनों तक रिया एक इनोवा कार में वहां जाती थीं। इसके बाद वो फोर्ड एंडेवर में दिखीं थी। आजकल वो जीप कंपास से आती और जाती हुई दिखाई देती हैं।
विज्ञापन


इनोवा और एंडेवर गाड़ियों का पंजीयन रिया या उनके परिवार के नाम पर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो गाड़ियां किसी एजेंसी और पहचान के व्यक्ति की हैं। जबकि जीप कंपास का पंजीकरण रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर है।

MH02 FE 1663 नंबर वाली जीप कंपास को हाल के दिनों में कई बार रिया के जुहू स्थित फ्लैट के नीचे बनी पार्किंग में भी देखा गया है। इस गाड़ी का पंजीकरण अप्रैल 2019 में रिया के पिता के नाम पर हुआ था। इस गाड़ी की तस्वीर रिया ने पिछले साल 24 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनोवा गाड़ी का पंजीयन जिस व्यक्ति के नाम पर है, उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। उसका नाम तो सब जानते हैं, पर वो कौन है और क्या करता है। इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। सुशांत के वित्तीय मामलों की पूछताछ के लिए रिया एक एंडेवर गाड़ी में प्रवर्तन निदेशालय पहुंची थीं। यह गाड़ी फिल्म उद्योग के एक चर्चित नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें