फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अगस्त को लॉन्च होगी 156 km की माइलेज देने वाली Revolt RV400, जानें कीमत

Wed, 21 Aug 2019 04:09 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Revolt RV400 - फोटो : Social
भारत में 28 अगस्त को देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च होने जा रही है। लगातार इस बाइक के बारे में चर्चा हो रही है, हाल ही में इस बाइक की मीडिया टेस्टिंग भी हो चुकी है। Revolt RV400  की प्री-बुकिंग्स दिल्ली और पूणे में पहले ही शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

2 of 4
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt
अनुमान है कि नई Revolt RV400 की संभावित कीमत एक लाख रुपये हो सकती है। Revolt मोटर्स ने पहली RV400 को मानेसर प्लांट से रोल आउट किया है। इस प्लांट की सालाना क्षमता 1.20 लाख बाइक्स बनाने की है। Revolt RV400 में ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में हैं। भारत में ये दोनों ही कलर्स खूब पसंद भी किये जाते हैं। शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार  महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

4G LTE सिम से लैस

3 of 4
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala
नई Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं। इसमें 4 प्री-लोडेड साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। यह एक यूनिक फीचर्स है जो ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है।
विज्ञापन

156 km की माइलेज का दावा

4 of 4
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala
कंपनी का दावा है कि Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है। आप इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें