पेट्रोल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं और देश के कई हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर की कीमत को पार कर गई है। पेट्रोल के लगातार महंगा होने की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को एक किफायदी और फायदेमंद विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सब्सिडी बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद, Revolt Intellicorp ने अब अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक RV400 की कीमत में बड़ी कटौती का एलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब Revolt RV400 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये कर दी गई है। कंपनी ने RV400 की कीमत में करीब 28,000 रुपये की कटौती की है। कीमत में कटौती के साथ ही, Revolt RV400 की कीमत अब बजाज पल्सर NS125 जैसी बाइक के बराबर पहुंच गई है। बता दें कि यह एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार फुल चार्जिंग करने पर 150 किलोमीटर से ज्यादा का ड्राइविंग रेंज देती है।
विज्ञापन
2 of 6
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
दोबारा शुरू हो रही बुकिंग
इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि Revolt Intellicorp अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक बाइक RV400 की बुकिंग शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू कर रही है। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग दोबारा शुरू कर रही है। बुकिंग के लिए ग्राहकों को 3,999 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि वह छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में RV400 के लिए बुकिंग फिर से शुरू करेगी। कंपनी इस समय अपनी बाइक्स की बिक्री इन्हीं छह शहरों में करती है। Revolt RV400 की बुकिंग पूरी तरह से संपर्क रहित ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाती है।
अन्य 35 शहरों में भी जल्द मिलेगी
कंपनी ने एलान किया है कि वह भारत के 35 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को बाइक डिलीवरी को जल्दी सुनिश्चित करने के लिए अपने प्लांट में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
3 of 6
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
4 of 6
Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
156 किमी की ड्राइविंग रेंज
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 6
Revolt RV400 बाइक
- फोटो : Social
शानदार फीचर्स
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं।
सब्सक्रिप्शन प्लान में भी उपलब्ध
Revolt RV400 बाइक को वन टाइम पेमेंट के साथ ही खरीदा जा सकता है। लेकिन जो ग्राहक एक बार में पूरी कीमत अदा नहीं कर सकते हैं उनके लिए कंपनी खास सब्सक्रिप्शन प्लान की भी पेशकश करती है। कंपनी अब तक सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत इस बाइक को हर महीने 6,075 रुपये और 4,399 रुपये की किश्त पर उपलब्ध करा रही है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि क्रमश: 24 और 36 महीने है। अब कीमत कटौती के बाद कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में भी संशोधन कर सकती है।