फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Revolt RV 400 आज भारत में होने जा रही है लॉन्च, 156 km की देगी माइलेज

Wed, 28 Aug 2019 10:29 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक - फोटो : Social
देश की पहली Artificial Intelligence इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 400 आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने इस बाइक से पर्दा उठाया था लेकिन उस कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आज इसके लॉन्च के दौरान कंपनी अपने नए प्लान्स के साथ-साथ बाइक की कीमत का भी खुलासा करेगी जिस पर इस समय पूरे देश की नजर है।
विज्ञापन

कीमत पर सबकी नजर

2 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Amar ujala
सोर्स के मुताबिक Revolt RV 400  की अनुमानित कीमत 80,000 से एक लाख रुपये तक के बीच हो सकती है। इस बाइक की प्री-बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी है शुरू हो चुकी। अभी हाल ही में कंपनी ने RV400 को मानेसर प्लांट से रोल आउट किया है। इस प्लांट की सालाना क्षमता 1,20,000 बाइक्स बनाने की है। Revolt RV400 में ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में हैं।
विज्ञापन

अनौखे फीचर्स से लैस

3 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Amar Ujala
Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं। 

सबसे पहले इस शहर में मिलेगी

4 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Amar Ujala
शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार  महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

156 km की माइलेज

5 of 5
Revolt RV 400 - फोटो : Revolt
Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है। आप इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें