फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Renault Triber MPV कुछ ही देर में होगी लॉन्च, कीमत पर लगेगा बड़ा दाव

Wed, 28 Aug 2019 11:17 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2019 Renault Triber - फोटो : Renault
कॉम्पैक्ट MPV सेगमेंट में Renault अपनी नई एमपीवी Triber को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। माना जा रहा है कि MPV सेगमेंट में यह अब तक की सबसे सस्ती MPV होगी। कंपनी नई Triber के जरिये यूथ को टारगेट करना चाहती है। 
विज्ञापन

CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है Renault Triber

2 of 4
Renault Triber Launch - फोटो : Renault
Renault की नई Triber CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जोकि हल्का और बेहद मजबूत भी है। अगर साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm और ऊंचाई 1643 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2636 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm का है और वजन 947 kg है।
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट इंजन के साथ

3 of 4
Renault Triber Engine - फोटो : carwale
Renault Triber में छोटा इंजन मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी नई Triber में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके आलावा यह 5 स्पीड AMT और मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।
विज्ञापन

लुक्स स्पेस और फीचर्स

4 of 4
2019 Renault Triber - फोटो : facebook
नई Renault Triber का डिजाइन बोल्ड और स्पोर्टी होगा। इसमें प्रोजेक्टर लेंस, सिग्नेचर डिजाइन फीचर्स के तौर पर क्रोम सर्किल वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक हेडलैंप मास्क दिया गया है। स्पेस की बात की जाए तो इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। म्यूजिक के लिए इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। Triber में क्लटर-फ्री लेआउट के साथ एक डुअल-टोन थीम केबिन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें