Renault Duster Discount
कभी रेनो डस्टर भारतीय सड़कों की बेताज बादशाह रही है। वहीं रेनो की डस्टर ऐसी कार है जिसने सब-कॉन्पैक्ट एसयूवी की परिभाषा ही बदल कर रख दी। रेनो ने डस्टर को 2012 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, जिसके बाद जुलाई 2012 में कंपनी ने डस्टर को देश के कई शहरों में लॉन्च किया। लेकिन समय के साथ डस्टर में कई छोटे मोटे बदलाव हुए। वहीं अब सेकेंड जनरेशन की डस्टर बाजार में आने की तैयारी कर रही है, जो इस साल या अगले साल तक बाजार में आ जाएगी।