Mahindra XUV300 red color
सबकॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा एक्सयूवी300 को इस साल 14 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसमें कई ऐसे फीचर हैं, जो इस सेगमेंट में नहीं दिखते। कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर स्टीरियो, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, बिल्ट-इन टर्न इंडीकेटर, एंबियंट लाइटिंग, लेदर सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग में मल्टीपल मोड, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर हैं। इसके अलावा सेफ्टी की बात करें, तो इसमें 7 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड, फोर व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, कैमरा के साथ रिअर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर हैं।