फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो की इस इलेक्ट्रिक कार से 16 अप्रैल को उठेगा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 250 किमी

Wed, 10 Apr 2019 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid K-ZE Electric Car
रेनो इंडिया जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाएगा। रेनो की यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी। रेनो की यह इलेक्ट्रिक कार एंट्री लेवल हैचबैक क्विड पर बेस्ड होगी। इस कार को इस साल होने वाले शंघाई मोटर शो में भी शोकेस किया जाएगा।
 
विज्ञापन

रेनो K-ZE का डिजाइन क्विड से मिलता जुलता

2 of 5
Renault Zoe
रिपोर्टस के मुताबिक फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी एंट्री लेवल छोटी इलेक्ट्रिक कार से इस महीने 16 अप्रैल से पर्दा उठाएगा। रेनो K-ZE का डिजाइन क्विड से मिलता जुलता है। इस कार का निर्माण रेनो के चीनी पार्टनर Dongfeng Motors करेगी। इस साल इस कार को चीनी बाजार में लान्च किया जाएगा, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा जाएगा।
 
विज्ञापन

2018 के पेरिस मोटर शो में किया था शोकेस

3 of 5
Renault Kwid K-ZE
खबरों के मुताबिक रेनो की नई इलेक्ट्रिक कार भारत में अगले साल 2020 में लांच हो सकती है। चीन की Dongfeng Motors की सालाना उत्पादन क्षमता 1 लाख 20 हजार यूनिट बनाने की है। रेनो ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट वर्जन 2018 के पेरिस मोटर शो में शोकेस किया था। वहीं कई बार इस कार को चीन में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया।

सिंगल चार्ज में 250 किमी की दूरी

4 of 5
Renault Kwid K-ZE Electric Car
रेनो K-ZE में कई फ्यूचरिस्टिक फीचर भी शामिल होंगे। इसमें स्टाइलिंग ग्रिल के साथ एलईडी हेडलैंप्स मिलेंगे। साथ ही, टेल लैंप्स में भी एलईडी सेटअप देखने को मिल सकता है। इस कंपनी में फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा और यह कार सिंगल चार्ज में 250 किमी की दूरी तय कर सकेगी।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वर्जन में रियर व्यू कैमरा, टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

5 of 5
Renault Kwid K-ZE
क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन में रियर व्यू कैमरा, टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक एसी आदि जैसे प्रीमियम फीचर्स होने की उम्मीद है। वहीं इसमें बंपर भी नया होगा और बॉडी डिजाइन रेगुलर क्विड से अलग होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें