Renault ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को लॉन्च किया था। स्पोर्टी लुक, आकर्षक डिजाइन और सबसे सस्ती एसयूवी होने की वजह से काइगर एसयूवी भारत में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के कहा कि पिछले महीने Kiger की 3,839 यूनिट्स की बिक्री की है। नई लॉन्च हुई एसयूवी के लिए शुरुआती बिक्री के ये आंकड़े काफी आकर्षक माने जा सकते हैं। रेनो अपने सबसे सस्ती एसयूवी पर अप्रैल के महीने में काफी आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही है। यहां जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स और इसपर मिलने वाले ऑफर के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सबसे हॉट सेगमेंट में मुकाबला
रेनो काइगर भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारी गई है। भारतीय बाजार में नई Kiger एसयूवी का मुकाबला Hyundai Venue, Nissan Magnite, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV300 और Ford Ecosport जैसी अन्य एसयूवी से होगा। Kiger इस समय भारत में बिक रही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए इसकी कीमत को सबसे कम रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
कीमत
Renault Kiger इस समय भारतीय बाजार में बिकनेवाली सबसे सस्ती एसयूवी है। फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने दावा किया था उसकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारत में सबसे सस्ती होगी। रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। जबकि टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
क्या है ऑफर
रेनो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक काइगर एसयूवी पर कोई नगद छूट या कॉर्पोरेट बोनस या डिस्काउंट जैसे ऑफर नहीं दे रही है। हालांकि कंपनी रेनो काइगर पर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 5 वर्ष या एक लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इस ऑफर का लाभ रेनो मॉडल को अपग्रेड करने पर या एक्सचेंज बेनिफिट्स पर ही पर दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी अपनी सबसे सस्ती हैचबैक कार क्विड की खरीद पर करीब 50,000 रुपये का छूट दे रही है।
विज्ञापन
5 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंजन और माइलेज
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। यह एसयूवी सामान्य तौर पर 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
विज्ञापन
6 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी पहले Triber में कर चुकी है। एसयूवी के आकार की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही है। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है।
विज्ञापन
7 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
रेनो काइगर एसयूवी के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं।
8 of 9
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।