फ्रांस की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Renault के भारतीय लाइन-अप में अब तक सिर्फ तीन उत्पाद हैं - Kwid हैचबैक, Triber एमपीवी और Duster एसयूवी कार। लेकिन इन तीनों में से कोई भी अपने सेगमेंट में अपनी सीधी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के मामले में कामयाब नहीं हो सकी है। हालाँकि, रेनो एक नई कार पर काम कर रही है, और वह जिस सेगमेंट में लॉन्च होगी उसमें धमाल मचा सकती है। यह सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट की Renault Kiger है। Kiger जिसका कोडनेम HBC रखा गया है देश में फ्रांसीसी कार निर्माता की किस्मत बदल सकती है। क्योंकि यह कार भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सब-4-मीटर एसयूवी हो सकती है। हालांकि रेनो ने आधिकारिक तौर पर इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन यहां पढ़ें आने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger के बारे में 6 अहम बातें।
विज्ञापन
2 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंजन
Renault Kiger सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में कंपनी Magnite में इस्तेमाल किए गए इंजन का ही उपयोग करेगी। मैग्नाइट एसयूवी को कंपनी दो इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है। पहला ऑप्शन 1.0 लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन टर्बो पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
3 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी पहले Triber को बना चुकी है। डायमेंशन की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही होगी। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है।
4 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
फीचर्स
नई एसयूवी Kiger में फीचर्स भी Magnite वाले दिए जा सकते हैं। नई Kiger में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल विंग मिरर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सुरक्षा फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
कीमत और लॉन्चिंग
कंपनी की हाल में लॉन्च हुई एक अन्य एसयूवी Magnite की तरह ही नई Renault Kiger की सबसे खास बात उसकी कीमत होगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रेनो Kiger की कीमत काफी आक्रामक रखेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार भारत में सबसे सस्ती सब-4-मीटर एसयूवी होगी। जिसके अगले साल मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में Nissan Magnite सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी Renault Kiger एसयूवी को 5 से 9 लाख रुपये के बीच में लांच कर सकती है।
मुकाबला
सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला कार सेगमेंट है। और हर दिन इसकी लोकप्रियता में इजाफा ही हो रहा है। भारत में कुछ वर्षों पहले तक यह श्रेणी होती ही नहीं थी। लेकिन अब विभिन्न कार निर्माताओं ने इस सेगमेंट में कम से कम 8 अलग-अलग उत्पाद उतार दिए हैं, और आने वाले वर्षों में और अधिक शामिल होने वाले हैं। लॉन्चिंग के बाद, भारतीय बाजार में Renault Kiger का मुकाबला Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर), Kia Sonet (किआ सोनेट), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों से होगा।