फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनॉ काइगर का उत्पादन शुरू, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मचाएगी तहलका, इन कारों को देगी चुनौती

Tue, 09 Feb 2021 07:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Renault Kiger 2021 Production Begins - फोटो : Renault
भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मांग में तेजी आई है। इस सेगमेंट में अगली बड़ी पेशकश है Renault Kiger जो बेहद ही आकर्षक कार है। फ्रांसीसी कार निर्माता Renault (रेनॉ) ने मंगलवार को एलान किया है कि चेन्नई स्थित प्लांट में इस एसयूवी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है। बाजार में डिलीवरी के लिए Kiger एसयूवी का उत्पादन शुरू होना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि Renault मार्च की शुरुआत में इस कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि देश भर में 500 से ज्यादा डीलरशिप के लिए इसे भेजा जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन
Renault ने 28 जनवरी को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को दुनिया के सामने पेश किया था। कार के पेश किए जाने के दौरान इस बात की पुष्टि की गई थी कि एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन मिलेंग - 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरे ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

गियरबॉक्स
इस एसयूवी के ट्रांसमिशन विकल्पों में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड EASY-R AMT (ईजी-आर एएमटी) और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड X-TRONIC CVT (एक्स-ट्रोनिक सीवीटी) शामिल होंगे। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
कैसी दिख रही कार
कंपनी ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर नवंबर 2020 में प्रदर्शित किया था। Renault Kiger एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन का लुक कार के कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलता है, जो पहले शोकेस की गई थी। कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। 

4 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
केबिन और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का कैबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
सुरक्षा फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी पहले Triber को बना चुकी है। डायमेंशन की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही होगी। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। 

8 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत और मुकाबला
कंपनी का कहना है कि Kiger भारत में तैयार किया जा रहा एक ग्लोबल उत्पाद होगा। हालांकि कंपनी ने नई रेनो एसयूवी की कीमतों का एलान जल्द ही करने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय बाजार में Renault Kiger को 6 लाख रुपये से 8 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में नई Kiger कार का मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Tata Nexon, Mahindra KUV300 और इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी से होगा। 
विज्ञापन

9 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault का इस समय अपने भारत के उत्पाद पोर्टफोलियो में Kwid, Triber और Duster हैं और कंपनी को उम्मीद है कि Kiger उसकी बिक्री को बढ़ाएगी।" Renault ब्रांड, सेल्स एंड ऑपरेशन्स, के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट फैब्रिस कंबोलिव ने कुछ समय पहले इस बात पर जोर देकर कहा था, "डस्टर, क्विड और ट्राइबर के बाद, हम अब Renault Kiger के लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं, जो एक मॉडर्न एसयूवी है और यह भारतीय बाजार के लिए एकदम फिट है।" उन्होंने कहा, "इस कार में रेनो की सबसे बेहतरीन चीजें शामिल है: ग्राहकों की जरूरतों की रचनात्मकता और गहन ज्ञान के साथ इनोवेटिव कारों में हमारी विशेषज्ञता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें