भारतीय बाजार में मिली अपनी सफलता को भुनाते हुए रेनो ने एक और क्विड कार को बाजार में पेश किया है। इस कार को कंपनी ने नाम दिया क्विड क्लाइंबर। रेनो का दावा है कि यह एक लाइफस्टाइल कार है। इसे इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में पेश किया गया है। क्लाइंबर 1 लीटर इंजन के साथ मैनुअल व एएमटी दोनों में ही उपलब्ध होगी। मैनुअल कार की कीमत 4 लाख 30 हजार 376 रुपये व एएमटी की कीमत 4 लाख 60 हजार 376 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। इसकी कीमत मौजूदा कार से 25 हजार रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
2 of 6
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
गौरतलब है कि अब रेनो ने भारत में एंट्री लेवल कार सेगमेंट में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए क्विड की 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री की है। इस कार को रेनो ने 1 लीटर एससीई (स्मार्ट कंट्रोल एफीसिएंशी) इंजन के साथ उतारा है। इस कार के अंदाज को देखकर लगता है कि इसके जरिए कंपनी ने युवाओं को अपनी ओर लुभाने की पूरी कोशिश की है। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने बताया कि, "रेनो क्विड हमारे लिए एक बड़ी सफलता है हमने भारत के कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में एक बड़ा मुकाम बनाया है। हम नए और इनोवेटिव उत्पादों को लेकर अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्व हैं। क्लाइंबर उस युवा मन की सोच व उपलब्धि का परिणाम है जो एक सफलता के बाद लोग हासिल करना चाहते हैं। इस लॉन्च के जरिए हमने अपनी लयबद्वता बरकरार रखी है।"
विज्ञापन
3 of 6
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
क्लाइंबर को सबसे पहले कांसेप्ट वेहिकल के तौर पर ऑटो एक्सपो 2016 में दिखाया गया था, इसे लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसको रेनो के मुंबई व चेन्नई डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन किया गया। ऐसा इसलिए किया गया जिससे इसमें भारतीयता की झलक दिखे और लोग इस कार से खुद को कनेक्ट कर सकें।
4 of 6
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
क्लाइंबर में ग्राहकों 7 इंच का टचस्क्रीन मीडिया नेवीगेशन सिस्टम, एसयूवी जैसा डिजाइन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वन टच लेन चेंज इंडीकेटर, रेडियो स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल, प्रो सेंस सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स विद लोड लिमिटर्स, इस वर्ग में सबसे ज्यादा 300 लीटर का बूट स्पेस, केबिन में ढेर सारा सामान रखने की जगह, हवादार इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी इस कार को एक बेहतरीन एंट्री लेवल कार बनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 1 लीटर इंजन 68 पीएस की शक्ति 5500 आरपीएम पर व 91 एनएम का टॉर्क 4250 आरपीएम पर प्रदान करता है। इसमें रेनो 3 सिलेंडर वाला अपना डीओएचसी 4 वॉल्व चार सिलेंडर इंजन लगाया है। इसका टैंक 28 लीटर का है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल ट्रांसमिशन 23.01 किमीप्रली का माइलेज देगी तथा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से 24.04 किमीप्रली का माइलेज मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि यह एआरएआई प्रमाणित माइलेज है।
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
सर्विस नेटवर्क की बात करें तो रेनो के पास मौजूदा समय में 270 सेल्स नेटवर्क तथा 230 सर्विस सेंटर पूरे देश में उपलब्ध हैं। कंपनी के चेन्नई प्लांट की क्षमता 4 लाख 80 हजार प्रति यूनिट की है। मौजूदा समय की बात करें तो रेनो क्विड बहुत ही जल्दी देश में बिकने वाली टॉप टेन कारों में अपनी जगह बनाने में सफल रही है और इसका बड़ा नुकसान मारूति की ऑल्टो को हुआ है।