फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की फिएट और फ्रांस की पीएसए मिलकर बनाएंगे चौथी बड़ी वाहन कंपनी

Wed, 18 Dec 2019 04:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएसए और फिएट की नई इकाई में होगी 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी
  • विलय से बनी नई इकाई का 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बाजार पूंजीकरण होगा
विज्ञापन
fiat palio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की वाहन कंपनी पीएसए और अमेरिकी-इतालवी कंपनी फिएट क्रिसलर अपनी कंपनियों का विलय कर दुनिया की चौथी बड़ी वाहन कंपनी बनाएंगे। दोनों कंपनियों ने बुधवार को विलय पर संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बराबरी की हिस्सेदारी वाली कंपनी बनाने के लिए बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 
विज्ञापन

फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स और प्यूजो एसए समूह के विलय के बाद बनने वाली नई इकाई वाहन बिक्री संख्या के हिसाब से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी होगी, जबकि आय के हिसाब से तीसरी बड़ी कंपनी बन जाएगी। विलय प्रक्रिया घोषणा के छह सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी और नई इकाई का कुल बाजार पूंजीकरण 50 अरब डॉलर (करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये) होगा।

हालांकि, समझौते के तहत दोनों कंपनियों के किसी भी प्लांट को बंद नहीं किया जाएगा लेकिन नई इकाई की योजनाओं में लागत खर्च में कटौती करना भी शामिल है। इस विलय प्रक्रिया से वैश्विक वाहन उद्योग में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन

30 हजार करोड़ सालाना की खर्च कटौती
पीएसए और फिएट की विलय योजनाओं में बिना प्लांट बंद किए खर्च में सालाना 30 हजार करोड़ रुपये की कटौती करना शामिल है। नई इकाई का अभी तक नाम तय नहीं किया गया है। दोनों कंपनियों में मौजूदा समय में 4 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। लिहाजा फ्रांस और इटली दोनों देशों के कर्मचारी संगठनों को विलय से नौकरियां जाने का डर सता रहा है। कंपनी के आश्वासन के बावजूद नॉर्डएलबी के वाहन विश्लेषक फ्रैंक शोप का कहना है कि विलय के बाद समूह न सिर्फ बड़ी बचत करेगा, बल्कि कुल प्लांट को भी बंद कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें