फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick से शादी के बाद Priyanka का कार कलेक्शन हो गया और लाजवाब

Thu, 14 Mar 2019 04:29 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka new car
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आकाश अंबानी की शादी अटेंड करके यूएस लौट चुके हैं । ससुराल पहुंचते ही निक ने प्रियंका को एक शानदार तोहफा दिया । दरअसल, निक ने प्रियंका को Mercedes-Maybach S650 कार गिफ्ट की है । जोनस ब्रदर्स जो अब बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर एक स्थान पर है। दोनों इस कार के साथ अपनी खुशी साझा करते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka new car
प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए इस तोहफे की खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कार को “Extra Chopra Jonas’ नाम दिया। इस कार में 6 लीटर का V-12 इंजन मिलता है जो 5,000 आरपीएम पर 630 बीएचपी की पावर और 2,300 से 4,200 आरपीएम पर  1,000 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra
कार में 7F-TRONIC प्लस ट्रांसमिशन है, जिससे यह कार केवल 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। सुरक्षा कारणों से वाहन की टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटे तक ही सीमित है।

4 of 6
Mercedes-Maybach S650
मर्सिडीज-मेबैक एस 650 बेहद शानदार और लग्जरी कार है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील, फुल-एलईडी हैडलैंप्स और टेललैंप्स और सी-पिलर पर शानदार मेबैक बैज मिलता है। अंदर की तरफ इसमें एक मिनी फ्रिज, मसाजिंग सीटें, हिटेड स्टोन मसाज विकल्प, रियर सीट पर मनोरंजन सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
maybach S650
कार में सह-ड्राइवर सीट को ऊपर मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील जो पीछे की सीट में 77 सेमी का ज्यादा स्थान दे  सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनबलाइंड, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पर्सनल फ्रेगरेंस किट, बर्मास्टर के 26-स्पीकर, वैकल्पिक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
बता दें, इसके अलावा प्रियंका के गैराज में Rolls Royce Ghost, BMW 5-Series, Mercedes-Benz S-Class, Mercedes-Benz E-Class और Audi Q7 मौजूद हैं वहीं निक के पास 1960 Ford Thunderbird, 1968 Ford Mustang, Chevrolet Camaro, Karma Fisker, BMW 5-Series and Dodge Challenger आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें