Porsche India (पोर्शे) ने भारत में अपनी पॉपुलर कार Cayenne SUV (कैयेन एसयूवी) का Coupe (कूप) वर्जन लॉन्च किया है। नई कार का नाम पोर्शे कैयेन कूप है। इस एसयूवी मॉडल कार की रूफ के कॉन्सेप्ट के हिसाब से दो वर्जन हैं- पेनारोमिक फिक्सड ग्लास रूफ (स्टैंडर्ड) और कंटूर्ड कार्बन रूफ (ऑप्शनल)।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Porsche Cayenne Coupe
- फोटो : Twitter
इस एसयूवी कार के दो वैरिएंट हैं - कैयेन कूप और कैयेन टर्बो कूप। कैयेन कूप की एक्स शोरूम कीमत है 1.31 करोड़ रुपये और कैयेन टर्बो कूप की कीमत 1.97 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
Porsche Cayenne Coupe
- फोटो : Twitter
तीसरी पीढ़ी की कैयेन के मॉडल से इसकी तुलना करने पर कूप वर्जन की कार ज्यादा ताकतवर है, क्योंकि इसके साथ मिलता है स्पोर्ट क्रोनो पैकेज। पोर्शे कैयेन कूप कार में 3 लीटर का V6 टर्बो इंजन लगा है, जो 340bhp की पावर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार छह सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है। तीन ऑप्शनल लाइटवेट स्पोटर्स पैकेज में उपलब्ध कार 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
4 of 5
Porsche Cayenne Coupe
- फोटो : Twitter
कार की टॉप रेंज पोर्शे कैयेन कूप में 4.0L V8 डबल-टर्बो इंजन के साथ आता है, जो 550bhp की पावर और 770Nm का टार्क देता है। कूप एसयूवी 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है और अधिकतम 286 किमी प्रति घंटा की स्पीड देती है। पोर्श के 8-स्पीड ट्रिपट्रोनिक एस गियरबॉक्स सभी वेरियंट्स में मौजूद है।
पोर्शे कैयेन कूप का इंटीरियर बहुत सी खूबियों से लैस है। इसमें स्पोर्ट्स फ्रंट सीटें हैडरेस्ट के साथ आती हैं और इलेक्ट्रॉनिक रूप से आठ तरीकों से एडजस्ट की जा सकती हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दो 7-इंच फुल-एचडी डिस्प्ले मौजूद हैं। मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील है। 12.3 इंच का फुल एचडी टचस्क्रीन के साथ और भी बहुत कुछ है।