भारत को आजाद हुए 73 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में आज पूरे देश भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लाल किले से पूरे देश को संबोधित किया। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार बच्चों को नहीं बुलाया गया था, जिसकी कमी प्रधानमंत्री को भी खली। वहीं, कोविड-19 के कारण अतिथियों की संख्या भी काफी सीमित थी। लेकिन इन सब के बीच इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने कई मायनों में सुर्खियां बटोरीं। इनमें प्रधानमंत्री का भाषण, लाल किले की सजावट और पीएम मोदी की Range Rover Sentinel से ग्रैंड एंट्री शामिल हैं। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की Range Rover Sentinel सुरक्षा और परफॉर्मेंस के मामले में दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में से एक है। आज हम आपको इस कार की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,