BONNEVILLE T120 फीचर्स
- फोटो : Social
बाइक में लिक्विड कूल्ड, 8 वाल्व, 1200cc का इंजन लगा है जो 80PS की पावर और 105 NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक का व्हीलबेस 1450mm है और इसका वजन 224 Kg है। टूरिंग के लिए यह एक बढ़िया बाइक साबित हो सकती है, जबकि सिटी राइड में भी यह बेहतर प्रदर्शन करती है। बाइक में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और लिक्विड कूलिंग जैसे फीचर्स भी उपलब्ध है। बाइक को मॉडर्न बनाने के लिए इसमें ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी डिस्प्ले, एलईडी डीआरएल लगा हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट और हीटेड ग्रिप लगाया गया है।