हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके चलते जिन गाड़ियों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगे हैं उन पर 5500 रुपये तक का चालान किया जा रहा है। दिल्ली में अब तक 900 से भी ज्यादा लोगों का चालान किया गया है। दरअसल मंगलवार से दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते अभियान के पहले ही दिन यानी की मंगलवार को 239 लोगों का चालान हुआ। वहीं, बुधवार को 320 लोगों का चालान काटा गया। जबकि, गुरुवार को 300 से अधिक लोगों का चालान किया गया। हालांकि, बुकिंग की रसीद को दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
चालान के डर के कारण हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लगाने के लिए बुकिंग तेज हो गई है। पिछले 72 घंटों में करीब एक लाख वाहन मालिकों ने वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की है। एक लाख का यह आंकड़ा ऐसे समय में है, जब बुधवार को हैकरों ने पोर्टल को हैक कर लिया था, जिसके चलते 5 घंटे तक वेबसाइट बंद रही।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान के बाद से एचएसआरपी लगावाने के लिए बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है। मंगलवार को 32 हजार लोगों ने बुकिंग की। वहीं, बुधवार को 30,000 से ज्यादा लोगों ने बुकिंग की। जबकि, गुरुवार को 32 हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग कराई।
4 of 5
नकली नंबर प्लेट
- फोटो : Social
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान से पहले यानी 14 दिसंबर तक दिल्ली में कुल एक लाख लोगों ने बुकिंग कराई थी। बता दें कि इस एक लाख के आंकड़े में अक्तूबर और नवंबर में बुकिंग कराने वाले भी शामिल हैं। लेकिन अभियान शुरू होने के केवल 72 घंटों में ही एक लाख ऑन लाइन बुकिंग आ गई।
इससे पहले दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू हो गई। इस सुविधा को वाहन मालिकों की तरफ से काफी पसंद भी किया जा रहा है। दिल्ली में एचएसआरपी का दायरा 500 से भी ज्यादा कॉलोनियों में पहुंच चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक अब होम डिलीवरी के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से बात करने पर पता चला है कि हर रोज 1500 से 1700 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दिल्ली में होम डिलीवरी की जा रही है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी वाहन मालिकों के घर जाकर नंबर प्लेट लगा रहे हैं।