फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान ने दिखाई छोटी SUV की झलक, अगले 18 महीनों में कंपनी लाएगी 12 नई कारें

Sun, 31 May 2020 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan (निसान) अगले डेढ़ साल में 12 नई कारों को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक नया टीजर वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
Nissan India Upcoming Car - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan के इस वीडियो में अगले 18 महीनों या उससे अधिक समय के दौरान अपने नए प्रॉडक्ट की योजनाओं के बारे में बताया है। टीजर वीडियो में बताया गया है कि कार निर्माता कंपनी 2021 खत्म होने से पहले, कम से कम 12 नई कारों को पेश कर देगी। 
विज्ञापन


नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की पहली झलक
इसके अलावा, कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की पहली झलक दिखाई है। माना जा रहै है कि इस कार का नाम Magnite (मैग्नाइट) हो सकता है। हालांकि निसान इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अभी इसके नाम का एलान नहीं किया है। कार निर्माता ने हाल ही में अपनी 4 साल के ट्रांसफॉर्मेंसन प्लान का एलान किया है, जिसमें कंपनी अपने वैश्विक कारोबार का पुनर्गठन करेगी। ऑटो निर्माता की नई योजना के तहत प्रमुख रूप से उत्पादन लागत में कटौती करने के लिए कंपनी कार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लेटफार्म की संख्या को कम करने पर ध्यान देगी। इसके अलावा, निसान ने अपने प्रॉडक्ट लाइन-अप को कम करके सिर्फ 55 कारों तक सीमित करने का फैसला किया है। 

डिजाइन
टीजर वीडियो के मुताबिक, कंपनी की आनेवाली नई सब-4 मीटर एसयूवी मैग्नाइट के सिल्हूट का खुलासा किया है। इस कार का डिजाइन कंपनी की ग्लोबल एसयूवी X-Trail (एक्स-ट्रेल), Kicks (किक्स) और Juke (जूक) से प्रेरित लग रही है। नई एसयूवी Magnite को स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैम्प, नई L-शेपकी एलईडी डीएलआर मिलने की संभावना है जो फ्रंट बंपर पर लगे होंगे। टीजर यह भी पता चलता है कि इस SUV में रूफ रेल, स्लोपिंग रूफलाइन, रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और रैप-अराउंड टेल-लैंप भी मिलेंगे। 

प्लेटफॉर्म
निसान की नई एसयूवी को CMF-A+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार और डिवेलप किया जाएगा। रेो ट्राइबर को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रेनो  अपनी आनेवाली नई कॉम्पैक्ट एसयूवी में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी जिसे एचबीसी का कोडनेम दिया गया है। इसके साथ ही एक नई कॉम्पैक्ट सेडान कार में भी यही प्लेफॉर्म का इस्तेमाल होगी जिसका कोडनेम एलबीए है। बता दें कि यह प्लेफॉर्म, मूल रूप से CMF-A प्लेटफॉर्म का मॉडिफाइड वर्जन है जो रेनो क्विड और हाल ही में लॉन्च किए गए डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट में उपयोग किया गया है। 

इंजन
Nissan Magnite कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, निचले वेरिएंट में पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी तरफ, टर्बोचार्ज्ड इंजन 99 bhp का पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं टर्बो इंजन में सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद होगा। 

मिलेंगे दमदार फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक है कि निसान मैग्नाइट एसयूवी में शानदार और हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। इन छोटी एसयूवी में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी निसान कनेक्ट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कीमत
निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हो सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सीवीटी गियरबॉक्स के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत भी 6 लाख रुपये से कम में शुरू हो सकती है। भारतीय कार बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें