साल का आखिरी महीना शुरू हो गया है। ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी चुनौती भरा रहा। हालांकि, इसके बाद भी इस साल कई धांसू गाड़ियों की भारतीय बाजार में एंट्री हुई। इनमें से कई कारों को ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस महीने लॉन्च होने वाली कारों पर टिक गई हैं। आज हम आपको इन कारों के संभावित फीचर्स से लेकर संभावित लॉन्च तक के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
Nissan Magnite
2 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
निसान इंडिया (Nissan India) ने Nissan Magnite की लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 2 दिसंबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निसान अपनी Magnite को 26 नवंबर को लॉन्च करेगी, लेकिन अब इस सस्पेंस पर से कंपनी ने पर्दा हटा दिया है।
निसान अपनी Magnite की आधिकारिक बुकिंग 2 दिसंबर 2020 से शुरू करेगी। इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा। भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई Nissan Magnite को चार वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें XE, XL, XV Upper और XV Premium शामिल होंगे।
विज्ञापन
Audi S5 Sportback
3 of 5
Audi S5 Sportback
- फोटो : Audi India
पहले माना जा रहा था कि Audi S5 Sportback इस महीने भारत में लॉन्च होगी, लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी इसे अगले महीने भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि, कंपनी ने इसे ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह इस साल कंपनी का छठा और आखिरी लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी बिक्री दिसंबर महीने से ही शुरू हो जाएगी।
आने वाली Audi S5 Sportback में 3.0-लीटर का TFSI इंजन मिलेगा, जो 349 bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। रफ्तार की बात करें, तो यह कार केवल 4.5 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकेगी। इसमें स्पोर्ट सस्पेंशन के साथ स्टैंडर्ड ऑडी ड्राइव जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए चार मोड्स मिलेंगे। इनमें कम्फर्ट, ऑटो, डायनेमिक और इंडिविजुअल शामिल होगा।
Mercedes-Benz A-Class Limousine या सेडान इस साल की सबसे प्रीमियम कारों में से एक होगी। इस कार को इस साल ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में देखा गया था। कंपनी इसे अप्रैल महीने में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी लॉन्च टल गई। माना जा रहा है कि कंपनी अब इसे अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।
इसके अलावा अगर अगले साल लॉन्च होने वाली कारों के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई सिलेरियो अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकती है। यह सुजुकी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसी प्लेटफॉर्म पर मारुति की डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो और एस-प्रेसो जैसी गाड़ियां काम करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 66 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प मिल सकता है।