फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite का प्रॉडक्शन मॉडल 21 अक्तूबर को होगा पेश, जानें क्या होगा खास

Mon, 12 Oct 2020 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
जापान की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Nissan (निसान) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैगनाइट) के कॉन्सेप्ट फॉर्म का 16 जुलाई को वर्ल्ड प्रीमियर किया था। हालांकि इसकी लॉन्चिंग की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन इसके प्रॉडक्शन मॉडल की 21 अक्तूबर को डेब्यू की पुष्टि हो गई है। नई कार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली लेटेस्ट कार होगी। भारतीय कार बाजार में इस सेगमेंट में पहले से ही बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि निसान अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए क्या करेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
डिजाइन
मैग्नाइट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है और हाल ही में टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से ढकी हुई इस एसयूवी की तस्वीरें सामने आई थी। इस स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इस एसयूवी के लुक को इसके कॉन्सेप्ट के ज्यादातर डिजाइन के जैसा ही रखा गया है। कॉन्सेप्ट की तरह ही इसके हुड का डिजाइन बरकरार रखा गया है। डैटसन की तरह ऑक्टागोनल ग्रिल और शार्प हेडलैंप दिए गए हैं। किनारे की तरफ, मैग्नीट को काफी क्लैडिंग दी गई है, जबकि रियर में एलईडी टेल लाइट यूनिट के साथ टेल गेट दिया गया है। इस एसयूवी में रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
इंजन और ट्रांसमिशन
मैग्नाइट में 1-लीटर 72 PS पावर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा 1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल का भी ऑप्शन होगा जो 95 PS का पावर देगा। पेट्रोल इंजन वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी ऑटोमैटिक के बीच विकल्प मिलने की उम्मीद है, जबकि टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच विकल्प मिल सकता है। 

4 of 6
Nissan Magnite SUV tail lamp teaser - फोटो : Nissan
फीचर्स
मैग्नाइल के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपॉर्ट करेगा, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के साथ कई फीचर्स मिल सकते हैं। ऊपर की तरफ एयर-कॉन वेंट्स और एसी कंट्रोल और निचले हिस्से में अन्य फंक्शन्स के लिए रोटरी स्टाइल डायल के बीच में सैंडविच की तरह पेश किया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और गियर इंडिकेटर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल और सेंट्रल टनल माउंटेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Nissan Magnite Teaser - फोटो : Nissan
कीमत और मुकाबला
निसान मैग्नेट एक सेगमेंट में एंट्री कर रही है जो प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ है और जो दिनोंदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, इसके प्रतिद्वंद्वियों में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) और कई कारें शामिल हैं। निसान मैग्नेट की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे लेकर काफी आक्रामक रुख अपना सकती है। इसलिए इसकी कीमत 7 से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nissan Magnite - फोटो : For Refernce Only
निसान को एसयूवी से काफी उम्मीदें
जापानी कार निर्माता ने पहले भी कार की डिजाइन लैंग्वेज और इंजीनियरिंग क्षमताओं पर जोर दिया था। कंपनी ने कहा है कि यह कार उसकी ग्लोबल एसयूवी  Patrol (पैट्रोल), Pathfinder (पाथफाइंडर), Armada (अर्माडा), X-Trail (एक्स-ट्रेल), Juke (जूक) और Qashqai (कशकाई) से प्रेरित है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें