फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Ariya इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV से उठा पर्दा, फुल चार्जिंग में चलेगी 482 किलोमीटर, जानें कीमत

Fri, 17 Jul 2020 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Nissan Ariya इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी कार को वर्ष 2021 के बीच में जापान में लॉन्च किया जाना निर्धारित किया गया है। इसके बाद कंपनी अपनी इस कार को अमेरिका और कनाडा के बाजार में लॉन्च करेगी।
  • यह कार फुल चार्जिंग पर लगभग 300 मील (482 किलोमीटर) की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन
Nissan Ariya Electric SUV - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan (निसान) ने आधिकारिक तौर पर ऑल-न्यू Nissan Ariya पेश की है। यह एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी कार है। कंपनी के मुताबिक यह कार फुल चार्जिंग पर लगभग 300 मील (482 किलोमीटर) की दूरी तय कर सकती है। कंपनी ने Nissan Ariya कॉन्सेप्ट कार को 2019 में टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी कार का लुक और डिजाइन बहुत हद तक कॉन्सेप्ट कार जैसा ही है। 
विज्ञापन

Nissan Ariya इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआत निसान नेक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन पहल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी के रूप में, Ariya लोगों के जीवन को समृद्ध करने के लिए कंपनी के दृष्टिकोण को दर्शाती है। 

फुल इलेक्ट्रिक Nissan Ariya को जापान के योकोहामा में एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान पेश किया गया। कंपनी का दावा है कि Ariya पावरफुल एक्सलरेशन और स्मूद ड्राइविंग, शांत संचालन और एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस और कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी देगी। कार का एक्सटीरियर डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक है और इसका इंटीरियर लाउंज की तरह काफी स्पेशियस है। 

सीईओ माकोतो उचिदा और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अश्वनी गुप्ता ने जापान के योकोहामा में न्यू निसान पैवेलियन में एक लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के दौरान Ariya का ग्लोबल दर्शकों के लिए पेश किया। 

सिंगल मोटर बैटरी मॉडल
Nissan Ariya इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल मोटर और ट्विन मोटर के विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें बैटरी पैक के भी दो विकल्प- 63kWh और 87kWh मिलेंगे। सिंगल-मोटर मॉडल 63kWh बैटरी पैक के साथ 218hp का पावर, और 87kWh बैटरी पैक के साथ 242hp का पावर मिलेगा। 63kWh बैटरी पैक मॉडल फुल चार्ज पर 360 किलोमीटर और 87kWh बैटरी पैक मॉडल फुल चार्ज पर 482 किलोमीटर तक चलेगा। यह एसयूवी सिंगल मोटर वर्जन में 7.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ट्विन मोटर बैटरी मॉडल
Nissan Ariya इलेक्ट्रिक एसयूवी के ट्विन-मोटर मॉडल में निसान का नया e-4orce 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 63kWh Ariya e-4orce मॉडल 279hp का पावर और 560Nm टॉर्क जेनरेट करता है। फुल चार्जिंग पर यह मोटर 340 किलोमीटर तक चलेगा। स्टैंडर्ड 87kWh वर्जन 306hp का पावर और 600Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। फुल चार्जिंग पर यह मोटर 459 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। जबकि टॉप वेरिएंट e-4orce परफॉर्मेंस मॉडल में 87kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 394hp का पावर और 600Nm टॉर्क जेनरेट करता है। फुल चार्जिंग पर यह मॉडल 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा। 

फीचर्स
Nissan Ariya में कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इस क्रॉसओवर कार में अल्ट्रा-थिन हेडलैंप, दो 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट मॉनिटर, सेंटर डिस्प्ले, सेगमेंट का सबसे बड़ा फुल-कलर हेड-अप डिस्प्ले, एम्बेडेड 4जी कनेक्टिविटी और निसान की इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंस टेक्नॉलजी समेत कई शानदार मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
Ariya लाइनअप में निसान सेफ्टी शील्ड 360 स्टैंडर्ड मिलती है। यह छह एडवांस्ड एक्टिव सेफ्टी और ड्राइवर-असिस्ट टेक्नोलॉजी का एक पैक है। इसमें पैदल यात्री को पहचानने के साथ ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और हाई बीम असिस्ट शामिल हैं। Ariya में निसान के इंटेलिजेंट अराउंड व्यू मॉनिटर, इंटेलिजेंट फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और अन्य टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। 
विज्ञापन

कीमत
Nissan Ariya इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी कार को वर्ष 2021 के बीच में जापान में लॉन्च किया जाना निर्धारित किया गया है। इसके बाद कंपनी अपनी इस कार को अमेरिका और कनाडा के बाजार में लॉन्च करेगी। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 40 हजार डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) के आसपास हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें