Nissan Magnite SUV
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite
कुछ महीने पहले ही निसान मैग्नाइट कॉन्सेप्ट को पेश किया गया था। वहीं अब कंपनी इसका प्रोडक्शन वर्जन लाने वाली है, जिसे 21 अक्तूबर को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इससका आने के बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होगा। मैग्नाइट को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसमें डैटसन जैसे ऑक्टोगोनल ग्रिल और शार्प हेडलैंप्स मिलेंगे। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72 पीएस की पावर देगा, साथ ही 1.0 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 95 पीएस की पावर देगा। इसे मैनुअल, सीवीटी और एएमटी में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 7 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।