फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 7 वजह जानने के बाद आपको फिर से हो जाएगा Maruti Alto से प्यार

Sat, 27 Apr 2019 03:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2019 Maruti Alto 800
मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक को अपग्रेड किया है। नए अपग्रेड में मारुति ने ऑल्टो में कई नए सेफ्टी फीचर शामिल किए हैं। अगर आप ऑल्टो लेने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि नई ऑल्टो में कौन-कौन से नए खास फीचर मिलेंगे।
 
विज्ञापन

अपीयरेंस

2 of 8
New 2019 Maruti Alto 800 Front
नई ऑल्टो के लुक में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में बड़ी ग्रिल लगाई गए हैं और बंपर को भी रीडिजाइन किया गया है। हालांकि नई ऑल्टो में 800 नहीं लिखा मिलेगा लेकिन ऑल्टो का बेज जरूर मिलेगा। नई ऑल्टो में भी पुराने 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं, लेकिन व्हील कैप गहरे सिल्वर रंग में मिलेगी।
 
विज्ञापन

इंटीरियर

3 of 8
2019 maruti alto interior
नई ऑल्टो का केबिन भी अब थोड़ा स्टाइलिश होगा। ऑल्टो में डुअल टोन इंटीरियर मिलेगा और डेशबोर्ड में भी चेंजेज किए गए हैं। नई ऑल्टो 800 में ऑल्टो के10 वाला एसी डक्ट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
 

म्यूजिक सिस्टम

4 of 8
2019 maruti alto music system
मारुति ने ऑल्टो में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। स्मार्ट प्ले डॉक इंफोटेनमेंट की खूबी है कि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और फोन को टच इंटरफेस में बदल देता है।
 
विज्ञापन

कीलेस एंट्री

5 of 8
2019 maruti alto Exterior
ऑल्टो में इस बार एक नया फीचर दिया गया है, जो केवल बड़ी हैचबैक कारों में ही मिलता है। ऑल्टो में कीलेस एंट्री का फीचर दिया है। मारुति ने खरीदारों से फीडबैक लेने के लिए कार में यह फीचर शामिल किया है।
 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

6 of 8
2019 Maruti Alto Air Bags
नई ऑल्टो सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी फीचर्स हैं। अपेडेटेड ऑल्टो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रैक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ड्राइवर साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स को शामिल किया है।
 
विज्ञापन

अपडेटेड इंजन

7 of 8
2019 maruti alto Rear Sensors
मारुति सुजुकी ने नई ऑल्टो में पुराना 800सीसी वाला ही इंजन लगाया है, लेकिन इसे बीएस-6 में अपग्रेड कर दिया है। जो बेहद जरूरी है, क्योंकि अगले साल बीएस-6 मानक लागू होने जा रहे हैं। यह इंजन 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है, जबकि CNG मोड पर यह कार 33.44 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देती है।
 
विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट्स

8 of 8
New Alto
नई ऑल्टो को तीन वेरिएंट्स में उतारा है। जिसमें स्टैंडर्ड, LXi, और VXi मॉडल मिलेंगे। दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत की बात करें, तो नई ऑल्टो स्टैंडर्ड की कीमत 2,93,689 लाख रुपये, LXI वर्जन की कीमत 3,50,375 लाख रुपये और टॉप मॉडल VXI की कीमत 3,71,709 लाख रुपये रखी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें