फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में चलेगी 200 किमी, Vitara Brezza से होगी सस्ती

Thu, 21 Feb 2019 04:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
maruti waganR electric-4
Maruti इन दिनों अपनी पॉपुलर मिनी एमपीवी कार Wagon R के Electric वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। तकरीबन 50 से ज्यादा से वैगन आर इलेक्ट्रिक कारें इन दिनों देशभर में टेस्टिंग कर रही हैं। पिछले दिनों इन्हें बरसात के दौरान गुड़गांव और बर्फबारी के दौरान शिमला में टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया। वहीं खबरों के मुताबिक वैगन आर ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी।
विज्ञापन

सबसे सस्ती सिटी ई-कार

2 of 5
maruti waganR electric-6
मारुति वैगन आर के अलावा महिन्द्रा एक्सयूवी 300, रेनो क्विड, कोना इलेक्ट्रिक, Kia SP2i, MG मोटर्स की eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी समेत कई कारें अगले साल तक देश में दस्तक देने की तैयारी कर रही हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगन आर इलेक्ट्रिक सबसे सस्ती सिटी ई-कार हो सकती है। वैगन आर ईवी की कीमत 10 लाख से कम होगी। मारुति नई वैगन आर ईवी इस साल के आखिर या अगले साल तक लॉन्च होगी।  
 
विज्ञापन

40 मिनट में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज

3 of 5
maruti waganR electric-8
रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगन आर इलेक्ट्रिक कार में 72 वोल्ट सिस्टम होगा और 10 - 25kWh का बैटरी पैक होगा। वहीं वैगन आर ईवी सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं वैगन आर ईवी की खासियत होगी कि डीसी चार्जर से मात्र 40 मिनट की चार्जिंग में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि 40 मिनट की चार्जिंग में कार 150 से 160 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं सरकार भी योजना बना रही है कि हर 25 किमी पर चार्जिंग स्टेशंस बनाए जाएं। इन चार्जिंग स्टेशंस की खासियत होगी कि यहां कार मात्र एक घंटे में 89 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी।         
 

कीमत मात्र 7 लाख रुपए के आसपास

4 of 5
maruti waganR electric-3
सरकार फेम-2 यानी फास्टर अडप्शन एंड मैन्यूफैक्चर ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्कीम पर काम कर रही है। जिसके तहत सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त सब्सिडी देगी, ताकि लोग पेट्रोल और डीजल कारें छोड़ कर इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट करें। फेम-2 के तहत कार की तकरीबन 25 प्रतिशत राशि केन्द्र और राज्य सरकारें मिल कर वहन करेंगी। माना जा रहा है कि फेम-2 की स्कीम के चलते ही वैगन आर की कीमत 1.24 से 1.38 लाख रुपए सब्सिडी के बाद मात्र 7 लाख रुपए के आसपास रह जाएगी। वहीं फेम-2 के तहत इलेक्ट्रिक कारों के रोड टैक्स में भी छूट मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

400 किमी तक चलेगी महिन्द्रा की एक्सयूवी300

5 of 5
maruti waganR electric-7
जहां वैगन आर इलेक्ट्रिक कार सिगंल चार्ज पर 200 किमी चलेगी, वहीं महिन्द्रा की एक्सयूवी300 400 किमी तक चलेगी। वहीं कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख के आसपास होगी और सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलेगी। वैगन आर ईवी में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एबीएस, डुअल एयरबैग्स, एपल कार प्ले और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें