फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Wagon-R के ओरिजनल लुक का खुलासा, 1.2 लीटर इंजन के साथ होगी लॉन्च!

Thu, 03 Jan 2019 01:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Wagon R
Maruti मारुति की नई WagonR 23 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। वहीं नई वैगन आर अब डीलरों के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। वहां से मिली तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि नई कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कि नई वैगन आर का ऑरिजनल लुक...

 
विज्ञापन

नए प्लेटफॉर्म पर की डेवलेप

2 of 6
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi
तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि नई वैगन आर का लुक बिल्कुल बदल गया है, हालांकि पैटर्न वही रखा गया है। नई वैगन आर बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर डेवलेप की गई है, जो फिलहाल के वर्जन से ज्यादा हैवी है। इसके अलावा नई वैगन आर हैचबैक आने वाले भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम के नियमों का पूरी तरह से पालन करती है।
विज्ञापन

एल्मंड शेप की हाइलाइट्स

3 of 6
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi
नई हैचबैक में एल्मंड शेप की हाइलाइट्स दी गई हैं, नया स्पोर्टी बंपर दिया गया है, साथ ही टेल लैंप्स भी पहले से बड़े हो गए हैं। इसके अलावा इसमें रूफ से सटा हुआ प्लास्टिक का सी-पिलर दिया गया है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देता है। नई वैगन आर की कीमत 4.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।  
पढ़ेंः नई Maruti WagonR का ब्रोशर हुआ लीक, 2 इंजन, 6 रंग और 7 वैरियंट्स में होगी लॉन्च
 

टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

4 of 6
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : gaadiwaadi
वहीं वैगन आर के इंटीरियर की बात करें, तो कुछ ज्यादा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। डेशबोर्ड डुअल टोन हो गया है, बेज और ब्लैक रंग का है। साथ ही टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी होगी।
 
विज्ञापन

टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन!

5 of 6
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi
इसके अलावा नई वैगन आर के इंजन में भी बदलाव किया गया है। इसके टॉप ZXi वैरियंट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर का के-सीरीज का 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 83 पीएस की पॉवर और 112 एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन भी होगा लॉन्च

6 of 6
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : gaadiwaadi
वहीं इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। वहीं कंपनी हुंडई सैंट्रो को टक्कर देने के लिए इस बार इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा 1 लीटर वर्जन में सीएनजी के साथ एलपीजी में भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड वार्निंग जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें