न्यू जेनरेशन Mahindra Thar (महिंद्रा थार) एसयूवी की लुक से 15 अगस्त को पर्दा उठाया गया था। एसयूवी का नया मॉडल अपने नए डिजाइन की वजह से पुराने मॉडल की तुलना में काफी मॉडर्न नजर आता है, जिसकी वजह से यह काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। महिंद्रा का लक्ष्य एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों के अलावा शहरी लोगों के बीच भी अपनी इस नए-लुक वाली एसयूवी को बेचना है।
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
फैसला इस एसयूवी के पक्ष में जाता नजर आ रहा है, जब तक कि इसे आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को लॉन्च नहीं किया गया है। लगता है इसने पहले ही इसका स्वाद चख लिया है। नई थार को लोग मुड़कर देखने को मजबूर हो जा रहे हैं।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें मुंबई की सड़कों पर अपनी स्पोर्ट्स कार को रोकते हुए एक लैम्बोर्गिनी-मालिक न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को देख रहा है। आनंद महिंद्रा ने लिखा, "थार को सिर्फ उत्सुक लैम्बो द्वारा रोका जा सकता है..."
विज्ञापन
3 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
दरअसल इस वीडियो से पता चलता है कि एक लड़की थार से घूम रही थी, तो लैम्बोर्गिनी चला रहे शख्स ने उसे रोका और थार को जाकर चेक किया। इसके बाद उसने कहा कि वह इस एसयूवी को अपने कलेक्शन में शामिल करेगा।
आनंद महिंद्रा ने पहले कहा था कि वह भी महिंद्रा थार 2020 को अपने गैरेज में रखना चाहते हैं। इस एसयूवी के प्रदर्शित होने के तुरंत बाद, उन्होंने ट्वीट किया था, "मेरे गैराज के अंदर आओ, प्लीज...।"
4 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
ड्राइविंग के दीवाने और इस शानदार लुक वाली फोर-व्हीलर पर एडवेंचर ड्राइव के लिए उत्सुक लोग वास्तव में इसे भूल नहीं पा रहे। स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा थार के डेब्यू के एक हफ्ते बाद भी, महिंद्रा थार के प्रशंसक भारत की प्रतिष्ठित चार-पहिया एसयूवी से काफी प्रभावित दिखे, और इसका इजहार सोशल मीडिया पर बहुत क्रिएटिव हो गया।
उन्होंने शोले को साझा करने वाले मेम्स भी साझा किए, जिससे आनंद महिंद्रा प्रभावित हुए। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ रचनात्मक वन-लाइनर्स से काफी प्रभावित हुए। आनंद महिंद्रा बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म शोले के एक मशहूर डायलॉग से जुड़े हुए कमेंट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए- 'ये थार मुझे दे दे ठाकुर!'
विज्ञापन
5 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
कीमत
आकर्षक महिंद्रा थार 2020 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। हालांकि इसके कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
थार का इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।