Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का मोटर स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। Activa ने एक लंबे समय से अपना यह तमगा बरकरार रखा है। हाल ही में Activa 5G का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था जोकि नए BS-6 इंजन से लैस है। अब कंपनी एक्टिवा को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाकर पेश करने वाली है। Honda मौजूदा Activa 5G का नेक्सट जेनेरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) 15 जनवरी को लांच करने वाली है। नए एक्टिवा के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Limited Edition Activa 5G
- फोटो : honda
पावर
Activa 6G में भी BS-6 इंजन का इस्तेमाल किया जायेगा। और इसमें 110 सीसी का इंजन मिलेगा। इसमें पावर और टॉर्क को पहले बेहतर किया जायेगा। नया इंजन 7.96PS का पावर और 9Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसकी माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर किया जायेगा। साथ फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी भी मिलने की उम्मीद है। इसमें डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही इसके एंट्री लेवल वैरिएंट में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Honda Activa 5G limited edition
- फोटो : Google
फीचर्स
नए Honda Activa 6G में इस बार कनेक्टिविटी फीचर पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने मौजूदा डिजिटल दौर और युवाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया है। कार हो या बाइक अब तमाम कंपनियां कनेक्टिविटी फीचर्स पर ज्यादा जोर दे रही हैं। नए Honda Activa 6G में एडवांस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
4 of 5
Limited Edition Activa 5G
- फोटो : honda
डिजाइन
नए होंडा Activa 6G में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नया ग्राफिक्स के अलावा LED हेडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइट्स, फ्रंट एप्रॉन में इंडीकेटर्स, साइड पैनल और शॉर्प क्रीच जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन भी मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें नए डिजाइन वाली हेडलाइट और टेल लाइट का भी इस्तेमाल किया जाएगा।