चीन की SAIC Motor के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) को अपनी पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV के लिए शानदार बुकिंग मिली। Hector SUV (हेक्टर एसयूवी) के बाद MG ZS EV भारत में कार निर्माता का दूसरा मॉडल है। एमजी मोटर इंडिया Hector के अलावा ZS EV को गुजरात में हलोल संयंत्र में तैयार करेगी। कंपनी ने शुरुआत में ZS EV को पांच शहरों- दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में लॉन्च किया। जिसके बाद अब यह अन्य सात शहरों अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, सूरत, पुणे, कोच्चि और चेन्नई में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
2 of 5
MG ZS EV Charging
- फोटो : Social Media
ZS EV की स्पेसिफिकेशंस
MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया गया। यह कार तीन रंगों फेरिस वाइट, कोपनहेगन ब्लू और करंट रेड में उपलब्ध है। ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh, लिक्विड-कूल्ड बैटरी और IP-67 सर्टिफाइड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। जो 143 PS का पावर और 353 Nm का टॉर्क देता है। यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लगता है। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करती है। वहीं यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 8.5 सेंकड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है। ZS EV की यह रेंज ARAI (ऑटोमोटिक रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के आंकड़ों के मुताबिक है।
विज्ञापन
3 of 5
MG ZS EV Launch
- फोटो : Social Media
नए वेरिएंट की तैयारी
एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपनी इस क्रॉसओवर Electric SUV के एक नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नया वेरिएंट फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा। हालांकि, एमजी मोटर ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि नए लॉन्ग रेंज वेरिएंट को कब लॉन्च किया जाएगा। MG Motor ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो भारत में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर यहां इलेक्ट्रिक कार उत्पादन की क्षमताओं को बढ़ा रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कम्पोनेन्ट्स को स्थानीय स्तर पर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
4 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
किफायती इलेक्ट्रिक कार लाएगी
MG Motor के मुताबिक आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज होगी। इसके मद्देनजर कंपनी साल 2022 से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी भारतीय बाजार में आम लोगों के लिए कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपये हो सकती है।
ZS के पेट्रोल मॉडल की भी योजना
रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS के पेट्रोल वर्जन को भारत में अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। MG ZS पेट्रोल मॉडल की कीमत करीब 16 लाख रुपये तक हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) जैसी एसयूवी से होगा। ZS पेट्रोल मॉडल देखने में ZS EV की तरह ही होगी। बस इसमें नई ग्रिल समेत कुछ मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे।