फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor: विंड सोलर हाइब्रिड एनर्जी अपनाने वाली पहली पैसेंजर कार कंपनी बनी एमजी मोटर इंडिया

Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एशिया के सबसे भरोसेमंद सस्टेनेबिलिटी पार्टनर Clean Max Enviro Energy Solutions Pvt Ltd (CleanMax) (क्लीनमैक्स एनवाइरो एनर्जी सॉल्यूशंस प्रा. लि.) के साथ भागीदारी की है।
विज्ञापन
1 of 5
MG ZS EV - फोटो : For Reference Only
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एशिया के सबसे भरोसेमंद सस्टेनेबिलिटी पार्टनर Clean Max Enviro Energy Solutions Pvt Ltd (CleanMax) (क्लीनमैक्स एनवाइरो एनर्जी सॉल्यूशंस प्रा. लि.) के साथ भागीदारी की है। यह भागीदारी हलोल में एमजी की मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को 4.85 MW विंड-सोलर हाइब्रिड पावर देने के लिए हुई है। इस भागीदारी से एमजी 15 वर्षों में लगभग 2 लाख MT कार्बन-डाइ-ऑक्साइड कम करेगा, जो 13 लाख से ज्यादा पेड़ लगाने के बराबर होगी।

सस्टेनेबल भविष्य के लिए क्लीनमैक्स का विजन एमजी की प्रतिबद्धता से मेल खाता है। भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) के लॉन्च के साथ कार निर्माता भारत में ईवी अपनाने को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को 'चेंज व्हाट यू कैन' पहल के साथ लॉन्च किया गया था, जिसने लोगों को शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

2 of 5
MG Astor - फोटो : MG Motor
क्लीनमैक्स पहली रिन्यूवेबल एनर्जी कंपनी है, जिसने गुजरात में निजी उपभोक्ताओं और कॉर्पोरेट्स को क्नील एनर्जी की बिक्री के लिए एक विंड सोलर हाइब्रिड पार्क की स्थापना की है। उसकी योजना इसे साल 2022 तक 150 MW तक बढ़ाने की है। एमजी की हलोल फैसिलिटी क्लीनमैक्स के राजकोट स्थित हाइब्रिड पार्क से फरवरी 2022 में बिजली लेना शुरू करेगी और बिजली लेने का यह काम 15 सालों तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
इस भागीदारी के बारे में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा, "हमने एक सस्टेनेबल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की है, जिससे कई लोग शून्य–उत्सर्जन वाले वाहनों को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। क्लीनमैक्स के साथ हमारा गठजोड़ स्वच्छ विनिर्माण का एक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक अन्य कदम है। इस कदम के साथ, हम अपनी ऊर्जा लागत को कम करते हुए एक स्थायी पर्यावरण बनाने में अपनी भूमिका को और बेहतर बनाने की उम्मीद करते हैं।" 

4 of 5
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
क्लीनमैक्स के फाउंडर और एमडी कुलदीप जैन ने कहा, "इस बात से हम सम्मानित हुए हैं कि एमजी मोटर इंडिया ने क्लीनमैक्स को अपने सस्टेनेबिलिटी पार्टनर के रूप में चुना है। उनकी 50 प्रति शत बिजली की जरूरत अपने हाइब्रिड फार्म से पूरी कर हम उनके परिचालन की लागत को काफी कम करेंगे और साथ ही उनका कार्बन-डाइ-ऑक्साइड का उत्सर्जन भी प्रभावी ढंग से कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Astor - फोटो : MG Motor
एमजीआई को हमारे समाधान के हिस्से के रूप में, वे न्यूनतम जोखिम और परेशानी के साथ इन फायदों का लाभ उठाएंगे, क्योंकि पूरा कैपेक्स और परिचालन क्लीनमैक्स द्वारा जनित है। सोलर या विंड पावर के विपरीत, विंड सोलर हाइब्रिड पावर चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति करता है, ताकि उपभोक्ताओं की रोजाना की बिजली जरूरतों का एक बड़ा प्रतिशत रिन्युबल एनर्जी से मिल सके।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें