MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक अपने घरों में आराम से बैठकर कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मोबाइल एप को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद ग्राहकों को कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित) बिक्री और सर्विस का एहसास देने की कोशिश है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
My MG app (माय एमजी एप) का इस्तेमाल कर कंपनी की MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) जैसी कारों को बुक किया जा सकता है। कार के प्रोडक्शन से लेकर उन्हें डिलीवरी होने तक, हर वक्त कार के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। इस अलावा ग्राहक My MG app पर नो योर कार फीचर के जरिए कार की वारंटी कवरेज, कार सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसमें कार के फीचर्स के बारे में एक डिजिटल मैनुअल दिया गया है। साइनअप प्रक्रिया पूरी तरह से मोबाइल और ओटीपी से की जाती है और ग्राहकों के मोबाइल नंबर के आधार पर वाहन के डीटेल्स अपने आप लिंक हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
MG Hector
My MG app पर कॉन्टैक्टलेस सर्विस सुविधाओं के कई विकल्प मौजूद हैं। पिक-अप एंड ड्रॉप ऑप्शन के साथ सर्विस का समय चुना जा सकता है और कुल खर्च के साथ सर्विस की लागत का अनुमान और सर्विस का इतिहास सारी जानकारी दी जाती है। इस एप के जरिए आप कार की सर्विस की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और ग्राहक सेवा सलाहकार के साथ जुड़ सकता है और बातचीत कर सकता है। इसके अलावा एप के जरिए किसी सर्विस का भुगतान भी किया जा सकता है, सर्विस के ई-इनवॉयस भी उपलब्ध कराए जाते हैं और अगली सर्विस की जानकारी भी दी जाती है।
4 of 5
MG ZS EV Charging
- फोटो : Social Media
My MG app में कुछ फीचर्स को वॉयस कमांड के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। जबकि MG Pulse Hub (एमजी पल्स हब) के साथ सातों दिन और 24 घंटे चैट, कॉल या मेल की सुविधा भी उपलब्ध है। यह एप आपको सबसे नजदीकी एमजी डीलर को खोजने और नेविगेट करने में भी मदद करता है और रोड साइड असिसटेंस के लिए एप में एक कॉल बटन की सुविधा भी दी गई है।
इतना ही नहीं इस एप में ताजा समाचार और एमजी से प्रेस विज्ञप्ति भी मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए एक डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) वॉलेट भी है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर एप में नए फीचर्स को जोड़ने के लिए भी तैयार है।