बेस्ट-इन-क्लास कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देने का दावा करने वाली MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने मंगलवार को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) स्पेस में भारत के प्रमुख डिजिटल सर्विसेस प्रोवाइडर Jio (जियो) के साथ साझेदारी का एलान किया है। ऑटो-टेक पायोनियर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूती करते हुए एमजी मोटर इंडिया अपनी आने वाली मिड-साइज एसयूवी में जियो के आईओटी सॉल्युशन इनेबल्ड आईटी सिस्टम का सीमलेस इंटिग्रेशन मुहैया कराएगा।
यह साझेदारी नए जमाने के मजबूत मोबिलिटी सॉल्युशन को सक्षम बनाएगी, जो कि कार निर्माता के फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी एप्लिकेशन बनाने और जादुई अनुभवों को सुविधाजनक बनाने के उत्साह को दर्शाता है।
एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपनी यात्रा देश की पहली इंटरनेट से कनेक्टेड कार - एमजी हेक्टर के लॉन्च के साथ शुरू की थी। इसके बाद प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी - एमजी जेडएस लॉन्च की। इसने ग्लॉस्टर को लेवल-1 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ भी लॉन्च किया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) और अन्य एडवांस फीचर शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
MG Motor India ties up with Jio
- फोटो : MG Motor India
भारत का सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो की एक विस्तृत रेंज प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए ऑटोमोटिव सॉल्युशन को सपोर्ट करेगा। एमजी की मिड-साइज एसयूवी के ग्राहकों को न सिर्फ महानगरों में बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाई-क्वालिटी कनेक्टिविटी के साथ-साथ जियो के व्यापक इंटरनेट आउटरीच से फायदा होगा।
जियो का नए जमाने का कनेक्टेड व्हीकल सॉल्युशन हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी का एक कॉम्बिनेशन है जो यूजर्स को चलते-फिरते वाहनों और लोगों को ट्रेंडिंग इंफोटेनमेंट और रियल-टाइम टेलीमैटिक्स तक पहुंचने में सक्षम बनाता है और उनके लिए डिजिटल जीवन के फायदे पहुंचाता है।
विज्ञापन
3 of 5
MG Motor Logo
- फोटो : MG Motor
इस साझेदारी पर एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, "टेक्नोलॉजी और इनोवेशन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कनेक्टेड कार स्पेस का नेतृत्व कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर-ड्रिवन डिवाइसों पर फोकस बढ़ने का ट्रेंड देखा जा रहा है और आईओटी स्पेस में जियो जैसे टेक-इनोवेटर के साथ हमारी वर्तमान साझेदारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एमजी मोटर को एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी से यह सुनिश्चित होगा कि हमारी अगली मिड-साइज कनेक्टेड एसयूवी से ड्राइविंग अनुभव और सरल बने और टेक्नोलॉजी सपोर्टेड सिक्योरिटी मिले।"
4 of 5
Jio
- फोटो : amarujala
जियो के डायरेक्टर और प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा, "जियो भारतीय यूजर्स के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और सॉल्युशंस का एक इकोसिस्टम बना रहा है। एमजी मोटर इंडिया के साथ हमारी साझेदारी इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। जियो के ई-सिम, आईओटी और स्ट्रीमिंग सॉल्युशन एमजी यूजर्स को रियल-टाइम कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स तक पहुंचने में सक्षम बनाएंगे। यह अपने प्रमुख स्तंभ के रूप में इनोवेशन के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तकनीकी विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इनोवेशन कर्व से आगे रहते हुए एमजी मोटर ने भारत में अपने संचालन की शुरुआत के बाद से ऑटो-टेक इनोवेशन पर फोकस किया है। कार निर्माता ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई ऐसे फीचर लॉन्च किए जो पहली बार सामने आए हैं। इसने इंटरनेट/कनेक्टेड कारों, ऑटोनोमस स्तर एक एडीएएस (ADAS) टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक कारों की उपभोक्ता मांग को बढ़ाया।