फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor भारत में लॉन्च करेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी कम

Mon, 08 Jun 2020 10:20 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) का बाजार बड़ा हो रहा है। लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ईवी को पसंद किए जाने के पीछे कई वजहें हैं। पहला तो यह कि ये पारंपरिक ईंधन पेट्रोल या डीजल की बजाए बैटरी पर चलती हैं। बिजली से चार्ज होने वाले ये वाहन लंबी दूरी तय कर लेते हैं। ऐसे में दिनोंदिन महंगे होते पेट्रोल-डीजल की खरीद से छुटकारा मिलता है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में गाड़ी खरीदते वक्त माइलेज को खासी तवज्जो दी जाती है। और इसके साथ ही गाड़ी की कीमत भी मायने रखती है। 
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलहाल भारत में उलपब्ध इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत ज्यादा है। लेकिन नई-नई टेक्नोलॉजी के आने से इनकी कीमतों में कमी आने की संभावना है। इनकी कीमत कम होती हैं तो भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन हिट हो जाएंगे। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि ये वाहन फुल चार्ज पर कितने किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को देखते हुए MG Motor अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लाइनअप का विस्तार कर रही है। 
विज्ञापन

कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार लाएगी
चीन की SAIC Motor के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को लॉन्च किया था। भारतीय कार बाजार में कीमत की संवेदनशीलता को देखते हुए एमजी मोटर यहां के लिए किफायती इलेक्ट्रिक कार तैयार करने की योजना बना रही है। भारत में इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर इसके लिए भारतीय बाजार में मांग की सभी पहलुओं को देख रही है और इसके बाद ही नई कार की कीमत तय करेगी। 

5000 करोड़ का निवेश
MG Motor ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो भारत में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर यहां इलेक्ट्रिक कार उत्पादन की क्षमताओं को बढ़ा रही है। इस कदम से एमजी मोटर को भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीक्लस की कीमत को अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में तय करने में मदद मिलेगी। 

कार चार्जिंग के लिए बड़ी तैयार
भारत में अभी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग को लेकर अभी ग्राहकों के मन में तरह-तरह के संशय हैं। इस पहलू के समाधान के लिए एमजी मोटर ग्राहकों के घर या नौकरी के स्थान और डीलरशिप पर 50kW डीसी चार्जर और एसी चार्जर लगा रही है। इसके लिए कंपनी eChrargeBays के साथ साझेदारी की घोषणा कर चुकी है। 

चार्ज-ऑन-द-गो
एमजी मोटर अभी भारत के पांच शहरों- मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके साथ ही एमजी मोटर इंडिया अपने रोडराइड असिस्टेंस सर्विस के तहत यात्रा के दौरान रास्ते में चार्ज करने की सुविधा देने के लिए चुनिंदा शहरों में 'चार्ज-ऑन-द-गो' की सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर एसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। 

MG ZS EV हुई हिट
MG ZS EV की बिक्री पर नजर डालें तो भारत में लॉकडाउन से पहले 400 कारों से ज्यादा की बिक्री हो चुकी थी। यहीं नहीं 3 हजार से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह साल 2020 खत्म होने तक 3 से 4 हजार MG ZS EV की बिक्री कर लेना चाहती है। 
विज्ञापन

बैटरी और रेंज
MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 143 ps का पावर और 353 Nm का टॉर्क देता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में तीन ड्राइविंग मोड और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग के तीन लेवल दिए गए हैं। कार की बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में 7 घंटे का वक्त लगता है।

फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करती है। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें