फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 km की माइलेज देने वाली MG Motor की अगली SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 17 Sep 2019 01:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
भारतीय कार बाजार में MG मोटर की हेक्टर (Hector) को काफी पसंद किया जा रहा है। और अब कंपनी इस हेक्टर की सफलता को देखते हुए अपना नया दाव भारत में खेलने जा रही है। जी हां कंपनी अपनी दूसरी कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस बार पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होगा।  
विज्ञापन

MG ZS EV होगी भारत में अगली एंट्री

2 of 4
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
भारत में MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करेगी जिसका नाम MG ZS EV होगा। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की है। फोटो के अलावा कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन MG मोटर के मुताबिक इसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियां ओवर-द-एयर (OTA) टेक्नॉलजी से लैस होंगी। इनमें लिथियम-आयन बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन

कीमत पर बड़ा दाव

3 of 4
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
MG मोटर की ZS EV यूके कार बाजार में लॉन्च की जा चुकी है। जहां भारत के हिसाब से इसकी कीमत करीब 18.50 लाख से 20.10 लाख रुपये के बीच है। MG ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि भारत में उसकी अगली नई इलेक्ट्रिक कार इस साल दिसम्बर मेंलॉन्च की जाएगी। नई ZS EV का सीधा मुकाबला Hyundai कोना से होगा।   
विज्ञापन

माइलेज और पावर

4 of 4
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
MG मोटर की ZS EV इस समय यूके में उपलब्ध है। बात इसकी परफॉरमेंस की करें तो इसमें 44.5kWh लिथियम-आयन बैटरी लगी है जो 141 bhp का पावर और 353 Nm का टॉर्क देती है। इसमें लगे 50 kW फास्ट चार्जर की मदद से यह कार सिर्फ 43 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी 350 किलोमीटर तक चलती है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें