फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector: आपकी आवाज़ से होगी कंट्रोल, 100 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे

Tue, 07 May 2019 04:59 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
MG Hector India Launch
अब जमाना बदल रहा है आम गाड़ियों की जगह अब कनेक्टेड कारों ने लेनी शुरू कर है। हुंडई की Venue और MG की हेक्टर आपके सामने हैं ये दोनों ही SUV सेगमेंट में हैं। 21 मई को जहां हुंडई अपनी Venue को लांच करेगी तो वही 15 मई को MG  अपनी हेक्टर को पेश करेगी, और यह गाड़ी 100 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगी ।     
विज्ञापन

15 मई दिखेगा MG Hector का चेहरा

2 of 4
MG-Hector suv rear
भारत में यह SUV लगातार चर्चा में है। भारत में 15 मई को इसे पेश किया जायेगा लेकिन इसकी लॉन्चिंग जून में होगी। Hector अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड SUV होगी। वैसे इसकी फोटो पहले ही सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं।  
 
विज्ञापन

100 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स

3 of 4
MG
MG Hector में 100 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।  भारत की यह पहली कार होगी जो इंटरनेट से जुड़ी होगी। इसमें नेक्स्ट जनरेशन ऑटोमोटिव असिस्टेंट मिलेगा, जो 100 फीसदी बटन फ्री होगा और आवाज पहचान सकेगा। इतना ही नहीं इस कार में  iSmart इंटरफेस होगा, जो सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और कनेक्टिविटी ऑप्शंस के आएगा। इसमें बड़ी 10.4 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और एडवांस iSmart कनेक्टिविटी, बिल्ट-इन एप्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर मिलेंगे। iSmart नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी की मदद से कार में कई सर्विसेज पर कंट्रोल किया जा सकता है। हेक्टर के वॉयस असिस्टेंस सिस्टम को ‘हैलो एमजी’ बोल कर एक्सेस किया जा सकता है। जिसके बाद 100 से ज्यादा फंक्शंस जैसे सनरूफ खोलना और बंद करना जैसे फीचर शुरू कर सकेंगे। इस सिस्टम को माइक्रोसॉफ्ट, अनलिमिट, सिस्को की मदद से विकसित किया गया है। वहीं हेक्टर में टॉम टॉम आईक्यू मैप्स, गाना प्रीमियम, और एक्यूवेदर जैसे प्रीलोडेड एप्स दी गई हैं। एमजी मोटर्स कुछ सालों तक अपने ग्राहकों को फ्री में डेटा उपलब्ध कराएगा। डेटा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट, को दी गई है।
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

4 of 4
MG Hector Interior Grey
MG Hector में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। वहीं 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन 173 पीएसस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें