Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : For Representation Only
बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए
जैसा कि टीजर वीडियो में दिखाई दे रहा है, हेक्टर प्लस एक 6-सीटर एसयूवी है, जिसकी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। बाद में, कंपनी इस एसयूवी को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी पेश कर सकती है।
ऑटो एक्सपो में MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल को शोकेस किया गया था, जिसमें बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए थे। तीसरी पंक्ति की सीट पर बैठने के लिए इन दोनों सीटों को झुकाया जा सकता है। यह एसयूवी कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। एमजी मोटर के मुताबिक नई हेक्टर में ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी के मुताबिक मौजूदा हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 40 एमएम तक बढ़ाई गई है।