फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Gloster भारत में हुई लॉन्च, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट, जानें क्या है इसमें खास

Thu, 08 Oct 2020 02:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी MG Gloster एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इसकी डिलीवरी इसी महीने से शुरू हो जाएगी। यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें  सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी शामिल हैं। बता दें कि एमजी मोटर ने इसे 24 सितंबर को पेश किया था, लेकिन उस समय इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया गया था। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके स्पेसिफकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

MG Gloster: कीमत

2 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India

टर्बो डीजल

  • Super वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है।
  • Smart वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 30.98 लाख रुपये है।


ट्विन टर्बो डीजल

  • Sharp वेरिएंट- 7 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.68 लाख रुपये है।
  • Sharp वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपये है।
  • Savy वेरिएंट- 6 सीटर: की एक्स-शोरूम कीमत 35.38 लाख रुपये है।
विज्ञापन

MG Gloster: कलर वेरिएंट्स

3 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor
MG Gloster भारतीय बाजार में आगेट रेड, मेटल ब्लैक, वार्म व्हाइट और मेटल ऐश जैसे कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

MG Gloster: राइडिंग मोड्स

4 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
किसी भी रास्ते पर बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए MG Gloster में सात राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें ऑटो, इको, स्पोर्ट, मड, सैंड, रॉक और स्नो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 4-व्हील ड्राइव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MG Gloster: परफॉर्मेंस और फीचर्स

5 of 5
MG Gloster Teaser - फोटो : MG Motor
एमजी मोटर ने MG Gloster को अभी केवल डीजल इंजन में लॉन्च किया है। इसमें 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 215 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।

MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें