फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सी कार खरीदें Maruti WagonR, Hyundai Santro या Tata Tiago, पढ़ें डिटेल खबर

Thu, 24 Jan 2019 04:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2019 New Maruti WagonR launch
नई मारुति वैगन आर का कड़ा मुकाबला पिछले साल लॉन्च हुई नई हुंडई सैंट्रो और टाटा टियागो से है। टियागो को छोड़ कर दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेताज बादशाह रही हैं, जबकि टियागो इस सेगमेंट में देरी से आई है, लेकिन परफॉरमेंस के दम पर इस सेगमेंट में जल्द ही सबसे आगे निकल गई है। वहीं सैंट्रो और वैगन आर को नए अवतार में लॉन्च किया गया है। हम आपको बता रहे हैं इन तीनों कारों का बेस्ट कंपेरिजन…
 
विज्ञापन

डिजाइन और स्टाइलिंग

2 of 5
New Wagon R Styling
डिजाइन के मामले में मारुति वैगन आर कभी भी स्टाइलिंग आइकन नहीं रही रही है। अपनी लॉन्चिंग से लेकर अभी तक इसे टॉल बॉय लुक ही दिया गया है। यह वजह है कि वैगन आर की पहचान मिनी अर्बन एमपीवी के रूप में होती रही है। एमपीवी होने के चलते इसका स्पेसियस लेग रूम और सिटी फ्रेंडली डिजाइन हमेशा से लोगों को लुभाता रहा है।

वहीं पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई वैगन आर 15 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि 35 एमएम ज्यादा व्हीलबेस वाली है।
Dimensions
Measurements New WagonR Old WagonR Stingray
Length 3655mm 3599mm 3636mm
Width 3655mm 1495mm 1475mm
Height 1675mm 1700mm 1670mm
Wheelbase 2435mm 2400mm 2400mm
 
वहीं नई सैंट्रो की बात करें, तो यह वैगन आर से 45 एमएम छोटी है, वहीं 25 एमएम ज्यादा चौड़ी है, हालांकि ऊंचाई के मामले में यह वैगन आर से 115 एमएम छोटी है। वहीं व्हीलबेस भी 35 एमएम छोटा है। जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 3 एमएम कम है।

जबकि टियागो इन दोनों कारों से लंबी है। वैगन आर के मुकाबले यह 91 एमएम लंबी, 27 एमएम चौड़ी है। जबकि सैंट्रो और वैगन आर के मुकाबले टियागो की ऊंचाई बेहद कम है। वैगन आर से टियागो की ऊंचाई 140 एमएम कम है।
  Wagon R Santro Tiago
Length 3655 3610 3746
Width 1620 1645 1647
Height 1675 1560 1535
Wheelbase 2435 2400 2400
Ground Clearance 170 167 170
Tyre 165/70 165/70 175/65
Alloys 14 Inch 14 Inch 14 INch
Boot NA 235 242
Fuel 32 35 35
Kerb Wt. 805-845 910-1000 940-1080
AirBags 2 2 2
ABS Y Y Y
EBD Y Y Y
 
 
विज्ञापन

फीचर्स

3 of 5
santro 2018
मारुति वैगन आर में पहली बार मारुति ने 7 इंच का एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। साथ ही डुअल एयरबैग्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पॉवर विंडो और पॉवर्ड ओआरवीएम दिया गया है।

वहीं सैंट्रो में रिअर एसी वेंट दिए गए हैं, जो अभी तक वैगन आर में नहीं हैं। इससे पहले हुंडई ने एक्सेंट में रिअर वेंट का फीचर दिया था। वहीं अगर टियागो की बात करें, तो उसमें वैगन आर और सैंट्रो के मुकाबले के फीचर्स नहीं हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि टाटा जल्द ही अपनी इस हैचबैक में ये सभी लेटेस्ट फीचर देगी।

इंजन और माइलेज

4 of 5
Tata Tiago XZ+
वैगन आर को पहली बार मारुति ने दो इंजन ऑप्शंस के साथ बाजार में लॉन्च किया है।1 लीटर और 1.2 लीटर इंजन, जिसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। वैगन आर का 1 लीटर इंजन 68 पीएस की पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 1.2 लीटर का इंजन 83 पीएस की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं मारुति दावा करती है नई वैगन आर 21.5 और 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।   

वहीं टियागो से तुलना करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.05 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। वहीं हुंडई सैंट्रो में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। सैंट्रो का पेट्रोल के साथ सीएनजी वर्जन भी लॉन्च किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति जल्द ही वैगन आर का सीएनजी और एलपीजी वैरियंट लॉन्च कर सकती है।
 
 
Petrol Wagon R Santro Tiago
Engine 1.0/1.2 L 1.1 L 1.2 L
Cylender 3/4 4 3
Power 68/73 68 84
Torque 90/113 99 114
Gears 5 MT/ AMT 5 MT/ AMT 5 MT/ AMT
Mileage 21.5/22.5 KMPL 20.3 KMPL 23.9 KMPL
       
CNG Wagon R Santro CNG Tiago Diesel
Engine NA 1.1 L 1.05
Cylender NA 4 3
Power NA 58 70
Torque NA 84 140
Gears NA 5MT 5 MT
Mileage NA 30.4 KM Per KG 27.28 KM Per KG
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

5 of 5
New Maruti Wagon r 2019
नई वैगन आर का एंट्री लेवल वैरियंट पुरानी वैगन आर के मुकाबले घटा दी गई हैं। लेकिन सैंट्रो और टियागो के मुकाबले अभी भी वैगन आर की कीमत ज्यादा है। सैंट्रो का एंट्री लेवल वैरियंट की कीमत 3.9 लाख रुपए है, जबकि टियागो के एंट्री लेवल वैरियंट की कीमत 3.5 लाख रुपए है।

तीनों कारों में तुलना करें, तो टियागो अभी भी हॉट केक बनी हुई है। इंजन और माइलेज की बात करें, तो टियागो इस सेंगमेंट में सबसे ऊपर है, वहीं सैंट्रो में क्वालिटी इक्विमेंट्स तो हैं, लेकिन स्पेस की कमी है। वहीं वैगन आर का टॉल बॉय लुक इसे अट्रैक्टिव बनाता है और इसका मैनुअल ट्रांसमिशन वाला टॉप पेट्रोल वैरियंट इन तीनों कारों में सबसे सस्ता है।
 
Price Wagon R Santro Tiago Old Wagon R
Base P MT 4.19 Lakh 3.9 Lakh 3.5 Lakh 4.3 Lakh
Top P MT 5.25 Lakh 5.46 Lakh 5.32 Lakh 5.03 Lakh
Base P AMT 5.19 Lakh 5.19 Lakh 5.15 Lakh 5.03 Lakh
Top P AMT 5.72 Lakh 5.47 Lakh 5.75 Lakh 5.5 Lakh
Base CNG NA 5.24 Lakh NA 4.85 Lakh
Top CNG NA 5.65 Lakh NA 5.04 Lakh
Base D MT NA NA 4.32 Lakh NA
TOP D MT NA NA 6.15 Lakh NA
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें