टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बुधवार को नेपियर में न्यूजीलैंड को एकतरफा मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन किया, फिर बल्लेबाजों ने बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli ms dhoni
इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ब्लैक कैप्स पर जीत के बाद विराट कोहली और एमएस धोनी ने मैदान पर खूब मस्ती की। नेपियर के मैक्लीन पार्क में धोनी ने शानदार जीत के बाद मैदान पर सेगवे के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 5
धोनी और कोहली
- फोटो : File
धोनी के बाद जब कप्तान कोहली की बारी आई, तो पहले तो वो कुछ समय तक सेगवे पर संतुलन बनाते दिखे, लेकिन एक बार जैसे ही उन्होंने संतुलन बना लिया वो इस पर डांस भी करते नजर आए।
4 of 5
विराट-धवन
बता दें कि पहले वन-डे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन 75* और अंबाती रायुडू 13* रन बनाकर नाबाद लौटे।
अब सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को माउंट मोंगनुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में कप्तान विराट कोहली नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उनकी जगह टीम में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल किया जा सकता है।